यूपी: अमीर होने के चक्कर में मेरठ के युवक ने कटवा दिया निजी अंग, फर्जी डॉक्टर समेत सात को भेजा जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में पिछले सप्ताह एक युवक द्वारा किन्नरों के एक गुट द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर उसका निजी अंग काटे जाने की शिकायत पुलिस में की थी। युवक की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई तो सामने आया चौंकाने वाला सच। दरअसल, युवक ने पैसों के लालच में आकर खुद ही अपना निजी अंग कटवाकर दूसरे गुट के किन्नरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने पुछताछ में युवक से सच्चाई उगलवा ली और युवक के साथ मिले बाकी सदस्ययों समेत पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर डाला। पुलिस के अनुसार इस काम में युवक के साथ कुल सात लोग शामिल थे। पूछताछ में युवक ने बताया कि खुद निजी अंग कटवाकर इसका आरोपी दूसरे किन्नर गुट पर लगाकर उनसे समझौते के नाम पर दो करोड़ हड़पने की योजना थी।
यह सब हो रहा था बिजली बंबा बाईपास स्थित जुर्रानपुर फाटक के नजदीक। एसएसपी नितिन तिवारी और एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 20 जून को एक युवक ने सूचना दी थी कि नशीला पदार्थ देकर उसका निजी अंग काट दिया गया।
उसने किन्नर हाजी नसीम, नौसी, बबली और निशा पर आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर परतापुर सुभाष अत्री ने जांच की। जांच में सामने आया कि युवक ने सात लोगों के साथ मिलकर निजी अंग कटवाकर हाजी नसीम को फंसाने की साजिश रची थी। वहीं इस पूरी वारदात की प्लानिंग करने वाला राहुल चौहान था। पुलिस ने निजी अंग काटने वाले फर्जी डॉक्टर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
फर्जी डॉक्टर ने17 हजार रुपये में काटा निजी अंग
निजी अंग काटने वाला शहजाद फर्जी डॉक्टर है। इंटर पास करने के बाद उसने लिसाड़ीगेट क्षेत्र में क्लीनिक खोला था। उसने निजी अंग काटने के एवज में 17 हजार रुपए लिए थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों से सर्जिकल कैंची, ब्लेड, दस्ताने, सीरिंज और रुई बरामद की है। जबकि युवक अभी अस्पताल में भर्ती है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/