फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut : Blood donation

विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में 576 यूनिट रक्तदान

Wed, 14 Jun 2017 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Wed, 14 Jun 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
 meerut : Blood donation
शिविर में रक्तदान करती महिला
मेरठ यूनिट ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर लगाए शिविरों में 576 यूनिट ब्लड एकत्र किया। मेरठ में तीन रक्तदान शिविरों में 346 यूनिट रक्त एकत्र किया। इनमें मेडिकल कॉलेज में 187  यूनिट, कोटपाल हास्पिटल में 91 और जिला अस्पताल में 68 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
विज्ञापन


मेरठ में युवाओं व महिलाओं ने परिवार के साथ रक्तदान किया। मेडिकल कॉलेज में शिविर का शुभारंभ दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केके गुप्ता एवं एसआईसी (प्रमुख अधीक्षक) डॉ. विभु साहनी  ने किया। जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. पीके बंसल एवं रक्तकोष प्रभारी डॉ. कौशलेंद्र ने उद्घाटन किया। कोटपाल नर्सिंग होम में शिविर का शुभारंभ अस्पताल के एमडी डॉ. प्रदीप कोटपाल, चेयरमैन डॉ. आदिप कोटवाल, डायरेक्टर आरती व अवनीश कोटपाल ने किया। यहां जिला अस्पताल से डॉ. विक्रम सिंह के निर्देशन में टीम ने रक्तदान कराया। सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


सहारनपुर जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 75 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। डीएम पीके पांडेय ने शिविर का शुभारंभ किया। सबसे पहले एक ही परिवार के सात लोगों ने एक साथ रक्तदान किया। मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में अमर उजाला की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्त एकत्र हुआ है। बागपत में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अग्रवाल मंडी टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में रक्तदान शिविर ंका आयोजन किया गया। यहां कुल 60 लोगों ने रक्तदान किया। 25 लोगों ने निकट भविष्य में रक्तदान के लिए भावी रक्तदाता के तौर पर पंजीकरण कराया है। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने शुभारंभ किया और सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने प्रमाणपत्र वितरित किए। बिजनौर में 25 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed