{"_id":"6950c9cd5d9ad1f35909fb7a","slug":"meerut-blo-died-due-to-heart-attack-father-said-vineet-was-a-heart-patient-even-after-refusal-2025-12-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: हार्ट अटैक से बीएलओ की मौत, पिता बोले- दिल का मरीज था विनीत, इंकार के बाद भी लगाई एसआईआर में ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हार्ट अटैक से बीएलओ की मौत, पिता बोले- दिल का मरीज था विनीत, इंकार के बाद भी लगाई एसआईआर में ड्यूटी
Sun, 28 Dec 2025 11:40 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:40 AM IST
सार
रोहटा रोड निवासी विनीत करनावल के विद्यालय में सहायक अध्यापक थे और शोभापुर स्थित बूथ संख्या 164 में उनकी बीएलओ के तौर पर ड्यूटी लगाई गई थी। परिजनों का कहना है कि देर रात तक बीएलओ का काम करते समय विनीत को हार्ट अटैक आया।
विज्ञापन
विनीत की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरूरपुर के करनावल कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 के सहायक अध्यापक विनीत (42) की दिल का दौरा पड़ने के बाद शनिवार को अस्पताल में मौत हो गई। उनकी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत शोभापुर में बीएलओ के रूप में ड्यूटी लगी थी। परिजनों ने तनाव के कारण हार्टअटैक से मौत होने का दावा किया है। परिजनों ने इसकी प्रेस रिलीज भी जारी की है।
विज्ञापन
विनीत रोहटा रोड स्थित गोल्ड कोस्ट कॉलोनी में रहते थे। पिता वीर सिंह ने बताया कि विनीत दिल के मरीज थे। एसआईआर में ड्यूटी करने से उन्होंने इन्कार कर दिया था। इसके बावजूद प्रशासन ने शोभापुर स्थित गोपाल जूनियर हाईस्कूल के बूथ संख्या -164 में बीएलओ के रूप में उनकी ड्यूटी लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर सिंह ने बताया कि 26 दिसंबर को एसआईआर की अंतिम तारीख होने के कारण काम का दबाव अधिक था। इस कारण रात करीब 12 बजे तक काम करते समय सीने में दर्द उठने लगा और उनकी अचानक हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उनको लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शिक्षक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शिक्षक विनीत का बड़ा बेटा सात वर्ष और बेटी पांच वर्ष की है।
ये बोले डीएम
विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य पूरा हो गया है। बीएलओ का 95 प्रतिशत कार्य रहा है। ऐसे में मानसिक दबाव का सवाल ही नहीं उठता। बीएलओ के परिवार से प्रशासनिक अधिकारियों की बात हुई है। प्रशासन हरसंभव मदद करेगा।
- डॉ. वीके सिंह, डीएम
विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य पूरा हो गया है। बीएलओ का 95 प्रतिशत कार्य रहा है। ऐसे में मानसिक दबाव का सवाल ही नहीं उठता। बीएलओ के परिवार से प्रशासनिक अधिकारियों की बात हुई है। प्रशासन हरसंभव मदद करेगा।
- डॉ. वीके सिंह, डीएम