{"_id":"6ac689416c3db01a650108a8","slug":"meerut-bjp-mp-sudhanshu-trivedi-says-the-country-s-reins-are-in-the-hands-of-a-true-pilot-2026-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी बोले- देश की बागडोर सच्चे पायलट के हाथों में; राहुल गांधी पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी बोले- देश की बागडोर सच्चे पायलट के हाथों में; राहुल गांधी पर बोला हमला
Wed, 07 Oct 2026 11:32 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:32 PM IST
सार
राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी बुधवार को मेरठ पहुंचे। सर्किट हाउस में भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि कलश चौराहे का उन्होंने लोकार्पण किया। कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सही दिशा में ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
मेरठ पहुंचे सुधांशु त्रिवेदी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को सेवा ज्योति यात्रा में कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक पायलट हमाम अल-हम्मामी की तरह होता है, जो दूसरे पायलट पर कुल्हाड़ी से आघात कर प्लेन क्रैश कराना चाहता है। कुछ ऐसे भी पायलट हैं, जो देश व समाज को टुकड़ों-टुकड़ों में बांटकर उसे क्रैश कराना चाहते हैं। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस सच्चे पायलट की तरह हैं, जो आघात सहकर भी हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए प्लेन को सही दिशा में ले जा रहे हैं। देश की बागडोर सच्चे पायलट के हाथ में है।
विज्ञापन
Trending Videos
सर्किट हाउस चौराहे पर बुधवार को भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि सुधांशु त्रिवेदी ने कलश चौराहे का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को सभी भारतीय मिलकर साकार करेंगे। भारत के प्रधानमंत्री 25 साल से निरंतर कार्य कर रहे हैं, जबकि विपक्ष के नेता हर 25 सप्ताह में छुट्टी मनाने विदेश चले जाते हैं। मन लगाकर कोई कार्य नहीं करते हैं और कर्मयोगी प्रधानमंत्री पर अनर्गल व निरर्थक आरोप लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए जा रहे तमाम सवालों को खारिज करते हुए पूरी तरह बेबुनियाद करार दिया। कहा कि देश को चलाने के लिए ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है, जो जमीनी हकीकत से जुड़ा हो। देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सही दिशा में ले जा रहे हैं। विपक्ष के पास धरातल पर कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है और न ही उनमें जनता के बीच जाकर उनका सामना करने का साहस है, इसलिए केवल बयानबाजी के जरिये राजनीति की जा रही है।
कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने, रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देने तथा देश को मैन्युफैक्चरिंग एवं सेमीकंडक्टर का ग्लोबल हब बनाने का ऐतिहासिक संकल्प लिया है, जिसे देश का प्रत्येक नागरिक मिलकर पूरा करेगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना गया।
सीसीएस यूनिवर्सिटी में प्राकृतिक रंगों से बनी विशाल रंगोली का उद्घाटन
सेवा ज्योति यात्रा के बाद सुधांशु त्रिवेदी ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के खेल मैदान में भव्य और विशाल रंगोली का उद्घाटन किया। इस अनूठी कलाकृति की सभी ने जमकर सराहना की। सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियां आज समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे हर वर्ग का जीवन स्तर सुधर रहा है।
सेवा ज्योति यात्रा के बाद सुधांशु त्रिवेदी ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के खेल मैदान में भव्य और विशाल रंगोली का उद्घाटन किया। इस अनूठी कलाकृति की सभी ने जमकर सराहना की। सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियां आज समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे हर वर्ग का जीवन स्तर सुधर रहा है।
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि मेरठ और उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। युवाओं की ऊर्जा देश को महाशक्ति बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सेवा संकल्प अभियान एक महत्वपूर्ण जनअभियान बन चुका है।
कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ बिना किसी भेदभाव के लगातार ऐतिहासिक कार्य कर रही है। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान और सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से पार्टी का हर एक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर राष्ट्र निर्माण के इस महायज्ञ को मजबूती दे रहा है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, जिला पंचायत प्रशासक गौरव चौधरी, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, कमलदत्त शर्मा, मनिंदर पाल सिंह, गजेंद्र शर्मा, अक्षित त्यागी, वीनस शर्मा, देवेंद्र गुर्जर, राकेश माहेश्वरी, अमित शर्मा, विनय शर्मा पाराशर, विवेक वाजपेयी आदि उपस्थित रहे।