बीजेपी सांसद बोले- फरवरी माह में आम जनता को मिलेगी कई खास सौगातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि फरवरी माह मेरठ की जनता के लिए कई सौगात लेकर आएगा। इस माह कई प्रोजेक्ट जनता को सौंप दिए जाएंगे, तो कई का शिलान्यास होगा। जो योजनाएं पाइप लाइन में हैं, उन पर भी तेजी से काम कराने की कवायद है।
अमर उजाला से वार्ता में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक 150 करोड़ की लागत से बनकर तैयार है। इसका लोकार्पण केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से फरवरी में कराने की तैयारी है। करीब 6.50 करोड़ रुपये की लागत से परीक्षितगढ़ रोड पर बने आकाशवाणी केंद्र का उद्घाटन भी फरवरी में केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौर से कराने की बात हो रही है। लाइट एंड साउंड शो 3.25 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है, उसे केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा से शुरू कराया जाएगा। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे को फरवरी माह के अंत तक शुरू कराने का प्रयास है, चाहे एक ही लेन शुरू हो।
इनका होगा शिलान्यास
सांसद ने बताया कि फरवरी माह में ही प्रयास है कि केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को बुलाकर मेरठ-सोनीपत मार्ग और हापुड़ में कृषि विज्ञान केंद्र का शिलान्यास कराया जाए।
राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे के साथ ही गढ़ मार्ग के चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। हापुड़ मार्ग का चौड़ीकरण हो चुका है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/