{"_id":"5c34eb99bdec225715598eee","slug":"meerut-bjp-leaders-pressure-on-civil-aviation-ministry-for-air-travel","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं ने मंत्रालय पर बनाया दबाव, मेरठ में जल्द शुरू हो सकती है हवाई यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेताओं ने मंत्रालय पर बनाया दबाव, मेरठ में जल्द शुरू हो सकती है हवाई यात्रा
Wed, 09 Jan 2019 12:00 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु से मिलते भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय हवाई उड़ान योजना में मेरठ को शामिल कर शीघ्र हवाई उड़ान भरने के लिए मेरठ के नेता लगातार नागरिक उड्डयन मंत्रालय पर दबाव बना रहे हैं। मंगलवार को व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा और वरिष्ठ नेता पं. सुनील भराला ने केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात कर प्रयागराज तक छोटे विमान चलाने और और हवाई अड्डा निर्माण में तेजी लाने की मांग की।
विज्ञापन
हवाई उड़ान के लिए मेरठ पिछले छह सालों से बाट जोह रहा है। मोदी सरकार के पांच साल पूरा होने को हैं, लेकिन इस दिशा में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ा है। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां नगर निकाय चुनाव में इस संबंध में घोषणा करके गए थे, तो भाजपा के संकल्प पत्र में भी हवाई उड़ान परियोजना शामिल थी। बावजूद इसके आज तक कोई सकारात्मक कदम आगे नहीं बढ़ा। पिछले दिनों डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात कर प्रयागराज तक हवाई उड़ान की मांग की थी। मंत्री ने इस पर सहमति भी जता दी थी। सोमवार को दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने मुख्यमंत्री से मिलकर प्रदेश सरकार की तरफ से प्रयास तेज करने की मांग रखी।
विज्ञापन
वहीं मंगलवार को विनीत शारदा अग्रवाल और सुनील भराला ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि मेरठ से हवाई उड़ान शुरू होने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हर वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। मेरठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला क्षेत्र है। ऐसे में यहां से हवाई उड़ान के साथ कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज तक छोटे विमानों की सेवा शुरू की जाए।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/