{"_id":"6159823b8ebc3e62c669ff6f","slug":"meerut-beheaded-body-of-woman-found-in-kankarkheda-could-not-be-identified","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: कंकरखेड़ा में महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, नहीं हो सकी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: कंकरखेड़ा में महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, नहीं हो सकी पहचान
Sun, 03 Oct 2021 03:43 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 03 Oct 2021 03:43 PM IST
सार
मेरठ के कंकरखेडा पुलिस ने पावली खास में नाले से एक महिला की सिर कटी लाश मिली। घटनास्थल पर पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई मगर शव की शनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के कंकरखेडा पुलिस ने पावली खास में नाले से शनिवार को महिला का शव सड़ी गली अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। दूसरे दिन भी उसकी शनाख्त नहीं हो पाई है। बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और शव को नाले से निकालकर मॉर्चरी के लिए भेजा।
विज्ञापन
शनिवार शाम ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां नाले से महिला का सड़ा गला शव बाहर निकाला गया। लोगों ने बताया कि नाले के आसपास कुछ दिन से बदबू आ रही थी। नाले के पास से निकलना भी मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रिश्तों का कत्ल: लव मैरिज का पता चलते ही परिवार ने रची साजिश, 24 घंटे के भीतर बेटी को दी खौफनाक मौत
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना लग रहा है। महिला का सिर भी नहीं था, और बहुत ही बुरी तरह से सड़ा हुआ था। आवारा जानवरों ने महिला के शरीर को कई जहां से खा रखा था। इस कारण महिला की उम्र का अंदाजा नहीं हो पा रहा है। महिला के शरीर के कपड़े भी गल चुके हैं।
घटनास्थल पर पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई मगर शव की शनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी के लिए पहुंचा दिया। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर नाले से महिला का शव बरामद किया गया लेकिन अभी पहचान नहीं हो सकी है। पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।