फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut became corona free after ninteen months, the last patient recovered and reached home

राहत : 19 माह बाद पहली बार कोरोना मुक्त हुआ मेरठ, मेडिकल और जिला अस्पताल में रात 10 बजे तक लगेगी वैक्सीन

Sat, 30 Oct 2021 12:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 30 Oct 2021 12:06 PM IST
सार

कोरोना महामारी के 19 माह बाद शुक्रवार को मेरठ जिला कोरोना से पूरी तरह मुक्त हो गया। शुक्रवार को ऐसा पहली बार हुआ, जब कोई भी कोरोना का सक्रिय केस नहीं मिला। वहीं एक मर्जी अस्पताल में भर्ती था, उसकी भी शुक्रवार को छुट्टी हो गई और वह स्वस्थ होकर अपने घर लौट गया।  
 

विज्ञापन
Meerut became corona free after ninteen months, the last patient recovered and reached home
मेरठ में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जिले में शुक्रवार को ऐसा पहली बार हुआ, जब कोई भी कोरोना का सक्रिय केस नहीं मिला है। एक मरीज अस्पताल में भर्ती था, उसकी भी शुक्रवार को छुट्टी हो गई। 19 माह बाद जिला कोरोना मुक्त हुआ है। 

विज्ञापन


जिले में अब तक कोरोना से 66031 लोग संक्रमित हो चुके हैं। मेरठ में अक्तूबर 2021 तक मिले कोरोना के 66031 मरीजों पर की गई स्टडी में सामने आया है कि करीब 98 प्रतिशत मरीज ठीक हो गए। कुल मरीजों में लगभग 1.3 प्रतिशत की मौत हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार स्विफ्ट गाड़ी ने ड्यूटी पर जा रहे बाइकसवार सिपाही को रौंदा, मौके पर ही मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मार्च 2020 से लेकर अब तक 21 लाख से ज्यादा जांच हुई हैं। इनमें करीब 97 प्रतिशत ऐसे रहे, जिन्हें कोरोना हुआ ही नहीं। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। यानी सिर्फ 3 प्रतिशत ही संक्रमित हुए हैं। जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें अधिकांश पहले से बीमार थे। शुगर और ह्रदय रोग के मरीज थे।

सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि मरीजों के अवलोकन से यह बात भी पता चली कि कोरोना ने ज्यादा उसी व्यक्ति पर हमला किया जो कोरोना के मरीज के ज्यादा करीब रहे।

अगर सोशल डिस्टेंसिंग रखी जाए और थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो इससे आसानी से बचा जा सकता है। अगर मरीज की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है तो वह इसे आसानी से मात दे सकता है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि ऐसे में यह सही है कि बचाव ही इसका उपचार है। 

मेडिकल और जिला अस्पताल में रात 10 बजे तक लगेगी वैक्सीन
मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में अब रात 10 बजे तक भी टीकाकरण करा सकेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से शाम चार बजे तक और दूसरी शिफ्ट शाम चार बजे से रात 10 बजे तक होगी। डीआईओ डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि टीका लगवाने के लिए पहले पंजीकरण न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed