मेरठ: BDS की छात्रा ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग, फिल्मी सीन देख कांप गई रूह, रीढ की हड्डी में दो फ्रैक्चर
BDS की छात्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि छात्रा ने चौथी मंजिल की छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में एनएच-58 स्थित स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा वानिया (20) ने मेडिकल लाइब्रेरी की चौथी मंजिल की छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सुभारती अस्पताल में ही उसका इलाज चल रहा है। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें छात्रा छत से कूदती हुई नजर आ रही है।
उधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और छात्रा के मोबाइल की सीडीआर खंगाल रही है। उसने यह कदम क्यों उठाया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
थाना जानी एसओ राजेश कांबोज ने बताया कि वानिया लिसाड़ी गेट रसीद नगर निवासी असद शमी की पुत्री है। छानबीन में पता चला है कि इस वाकये से पहले वानिया मेडिकल लाइब्रेरी में बैठी थी। कुछ देर बाद वह लाइब्रेरी की चौथी मंजिल की छत पर गई और अचानक नीचे कूद गई। परिसर में अन्य छात्र-छात्राओं ने उसे लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से कूदते हुए देखा। जमीन पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रों ने उसे कॉलेज के ही अस्पताल में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें: अखाड़ा बना सदन: अफसरों पर फेंकीं बोतलें, अफसरों ने एसपी सिटी ऑफिस में घुसकर बचाई जान, देखें तस्वीरें
वहीं सूचना पर वानिया के परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भी घटना के कारण को लेकर जानकारी से इंकार किया। उन्होंने वानिया के साथी छात्र छात्राओं से जानकारी की, लेकिन कोई कुछ बता नहीं पा रहा है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। सीसीटीवी खंगाला है, जिसमें वह अकेली छत की तरफ जाती हुई दिख रही है। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में वह कूदती हुई दिख रही है।
रीढ की हड्डी में दो फ्रैक्चर, दिमाग में क्लोटिंग
जानी एसओ राजेश कांबोज के मुताबिक, डाक्टरों ने उन्हें बताया है कि छात्रा के दिमाग में काफी क्लोटिंग है। रीढ़ की हड्डी में दो फ्रैक्चर है। इसके अलावा हाथ पैर में फ्रैक्चर की भी आशंका है, उसकी जांच कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें: नाव हादसा: 15 जिंदगियों को डूबता देख गंगा में उतर गए हरीश-सतपाल, सामने मौत को देख कांप उठे थे लोग
सुभारती प्रबंधन भी कर रहा जांच
प्रथम दृष्टया आत्महत्या के प्रयास के मामला है। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जांच सुभारती प्रबंधन भी कर रहा है। जांच कर रही पुलिस का पूरा सहयोग किया जा रहा है। - अनम शेरवानी, मीडिया कोर्डिनेटर, सुभारती विश्वविद्यालय
यह भी पढ़ें: UP: किसान दिवस पर आमने-सामने आए BKU टिकैत और भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी, बैठक में जमकर हंगामा, तस्वीरें
इन्होंने कहा...
छात्रा चौथी मंजिल से खुद कूदी है। इस मामले की जांच के लिए इंस्पेक्टर जानी और एसपी देहात को जिम्मेदारी दी गई है। जांच कराई जा रही है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी