फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Bar Association Elections: Nomination papers for 20 posts to be filed today

मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव : आज 20 पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल होंगे

Mon, 09 Feb 2026 10:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Meerut Bar Association Elections: Nomination papers for 20 posts to be filed today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव (2026-27) के लिए मंगलवार को 20 पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल होंगे। नामांकन की प्रक्रिया पंडित नानक चंद सभागार में सुबह 11 बजे से शुरू होकर अपराह्न तीन बजे तक चलेगी। इसके बाद 3.30 बजे नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन जांच पूरी होने के बाद 17 फरवरी को मतदान कराया जाएगा।
चुनाव अधिकारी रउफुल हसन अंसारी, जगदीश गिरी, नेपाल सिंह सोम, अशोक पंडित, सतेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह सिरोही, मनोज गुप्ता, मनुज कुमार बुटार और सहदेव सिंह सोम ने कहा कि मतदान के दौरान सिर्फ अधिवक्ता ही सभागार में प्रवेश कर पाएंगे। इस दौरान नारेबाजी नहीं की जाएंगी। उन्होंने इस दौरान जलपान व प्रलोभन देने पर सख्ती से रोक लगाने की बात कही है। जांच के दौरान यदि किसी नामांकन पत्र में कोई कमी पाई जाती है तो वह निरस्त किया जाएगा। उसे सुधारने का कोई मौका नहीं दिया जाएगा। चुनावी मंडल का निर्णय अंतिम होगा।
विज्ञापन

--------------
500 किलोमीटर पैदल यात्रा कर मेरठ पहुंचे अधिवक्ता
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए अधिवक्ता मयंक शर्मा व अभिनव पैदल चलकर सोमवार को मेरठ कचहरी में पहुंचे। जिला बार एसोसिएशन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमारी, महामंत्री अमित राणा की अगुवाई में धीरेंद्र तोमर, देवेंद्र प्रधान, वीके शर्मा, विक्रम सिंह तोमर, आनंद कश्यप, मुकेश त्यागी, विमल कुमार तोमर सहित अन्य अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया। दोनों अधिवक्ताओें ने कहा कि हाईकोर्ट बेंच सभी की जरूरत है। यदि यह मांग पूरी नहीं होती है तो क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय होगा। उन्होंने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल लागू करने की भी मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed