फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Bar Association elections: fate of the candidates will be decided today

मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव: उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा आज, 2822 अधिवक्ताओं ने किया था मतदान

Sun, 19 Dec 2021 11:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 Dec 2021 11:04 AM IST
सार

मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए आज मतगणना होगी। शुक्रवार को 3666 में से 2822 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था।
 

विज्ञापन
Meerut Bar Association elections: fate of the candidates will be decided today
मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ बार एसोसिएशन की प्रबंध समिति के चुनाव के लिए आज मतगणना होगी। इसमें 46 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। शुक्रवार को मतदान पंडित नानक चंद सभागार में सम्पन्न हुआ था। इसमें कुल 3666 मतदाताओं में से 2822 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। 
विज्ञापन


यह चुनाव 21 पदों के लिए कराया गया। इनमें वरिष्ठ कार्यकारिणी के 6 पदों पर निर्विरोध चयन हो चुका है। इसलिए अब शेष 15 पदों के लिए पदाधिकारी चुने जाने हैं। इनका भविष्य मतपेटियों में कैद हो गया। 
विज्ञापन

शनिवार को वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद त्यागी की शोकसभा के कारण मतगणना नही  हो पाई थी। मतगणना रविवार सुबह नौ से शुरू हो गई।

जीत-हार की संभावना को आंकते रहे उम्मीदवार
मतदान के बाद शनिवार को सभी उम्मीदवार अपने-अपने समर्थकों के साथ बैठकर जीत और हार की संभावनाओं को लेकर मंथन करते रहे। यह गुणा भाग होती रही कि किस खेमे और जाति से अधिक वोटिंग की गई और किसका पैनल मजबूत रहा और किसका पीछे। जातिगत आधार भी इस चुनाव में काफी असर डालता रहा है। बता दें कि चुनाव में सुशील गुप्ता पैनल,  जितेंद्र सिंह पैनल, गजेंद्र पाल सिंह पैनल के उम्मीदवार मैदान में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed