फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Auto driver does obscene acts every day, holds hands, ninth class student stopped going to school

Meerut: ऑटो चालक रोज करता है अश्लील हरकतें, पकड़ लेता है हाथ, नौवीं की छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा

Wed, 24 Dec 2025 11:04 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 24 Dec 2025 11:04 AM IST
सार

परतापुर थानाक्षेत्र की निवासी नौवीं की छात्रा के साथ लगातार छेड़छाड़ होती रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं छात्रा डर के कारण तीन दिन से स्कूल नहीं जा रही है। 

विज्ञापन
Meerut: Auto driver does obscene acts every day, holds hands, ninth class student stopped going to school
छेड़छाड़। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मिशन शक्ति जैसे अभियानों के बीच मेरठ के परतापुर क्षेत्र से महिला सुरक्षा पर सवाल खड़ा करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां नौवीं कक्षा की एक छात्रा एक मनचले ऑटो चालक की अश्लील हरकतों और लगातार हो रही छेड़छाड़ से इस कदर खौफजदा हो गई कि उसने स्कूल जाना छोड़ दिया है। छात्रा के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

मामला रिठानी चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित किशोरी गगोल रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। परिजनों का आरोप है कि गांव का ही एक युवक जो ऑटो चलाता है लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा है। जब भी छात्रा स्कूल के लिए निकलती आरोपी उसका पीछा कर अश्लील इशारे करता है। आरोपी का दुस्साहस दिन-ब-दिन बढ़ता गया। कुछ दिन पूर्व उसने रास्ते में छात्रा को रोक लिया और जबरन ऑटो में बैठने का दबाव बनाया। छात्रा ने जब विरोध किया तो उसने सरेराह उसके साथ छेड़छाड़ की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार एक दिन आरोपी ने उसे जबरदस्ती ऑटो के भीतर खींचने की कोशिश भी की जिससे छात्रा बुरी तरह सहम गई। इस घटना ने छात्रा के मन में इतना डर भर दिया कि उसने घर से निकलना ही बंद कर दिया। परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की तो छात्रा फफक पड़ी और अपनी आपबीती सुनाई।
 
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि छात्रा के परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। किसी भी सूरत में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं छात्रा तीन दिन से स्कूल नहीं जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed