देश के प्रदूषित शहरों में सातवें नंबर पर मेरठ, एयर क्वालिटी इंडेक्स पहुंचा 253
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार गिर रही हवा की गुणवत्ता आने वाले दिनों में और भी खराब होगी। कई जगह कूड़ा जलाने से भी प्रदूषण बढ़ रहा है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
एक्यूआई का मानक
50 तक एक्यूआई सही होता है। 50-100 तक संतोषजनक, 101-200 तक मध्यम, 201-300 तक खराब, 301-400 तक बहुत खराब, 401-500 तक सेहत के लिए खतरनाक माना जाता है।
प्रदूषित शहर
| शहर | एक्यूआई |
| यमुनानगर | 298 |
| ग्रेटर नोएडा | 267 |
| गाजियाबाद | 264 |
| सिरसा | 264 |
| मुजफ्फरनगर | 264 |
| नोएडा | 262 |
| मेरठ | 253 |
| हापुड़ | 240 |
| दिल्ली | 216 |
| बागपत | 203 |
प्रदूषण से अस्थमा, टीबी और सांस के रोगी परेशान होने लगते हैं। ज़्यादा स्मॉग होने पर ऐसे मरीज घरों में ही रहने को मजबूर हो जाते हैं। -डॉ. वीरोत्तम तोमर, छाती एवं सांस रोग विशेषज्ञ
दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। मानसून जा चुका है। अगले सप्ताह बारिश के कोई आसार नहीं हैं। -डॉ. एन. सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
शहर में पॉल्यूशन का हाल
तेजगढ़ी 250
लिसाड़ी गेट 195
ट्रांसपोर्ट नगर 216
शॉप्रिक्स मॉल 235
खैरनगर चौराहा 192
गांधी आश्रम 207