फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Army soldier and his brother beaten up at toll plaza, attackers got angry on showing card

Meerut: टोल प्लाजा पर सेना के जवान और उसके भाई को पीटा, कपड़े फाड़कर कर दिया लहूलुहान, इस बात पर हुआ विवाद

Mon, 18 Aug 2025 12:08 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 18 Aug 2025 12:08 AM IST
सार

गोटका निवासी कपिल ऑपरेशन सिंदूर के बाद कांवड़ यात्रा के दौरान श्रीनगर से छुट्टी पर आया था। अब वह वापस जा रहा था। उसका चचेरा भाई शिवम कार से उसे एयरपोर्ट छोड़ने जा रहा था। टोल प्लाजा पर यह घटना हो गई। 

विज्ञापन
Meerut: Army soldier and his brother beaten up at toll plaza, attackers got angry on showing card
सेना का जवान कपिल और उसका भाई शिवम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी टोल के कर्मचारियों ने रविवार रात गांव गोटका निवासी सेना के जवान कपिल को पीटा। बचाव करने पर उसके भाई शिवम से भी आरोपियों ने मारपीट की। इससे दोनों भाई गंभीर घायल हो गए। वहीं, घटना बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जबकि आरोपी टोल कर्मचारी मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

 

Meerut: Army soldier and his brother beaten up at toll plaza, attackers got angry on showing card
मारपीट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार ऑपरेशन सिंदूर के बाद श्रीनगर में राजपूत बटालियन में तैनात सेना का जवान गांव गोटका निवासी कपिल कांवड़ यात्रा के दौरान छुट्टी पर आया था। सोमवार को उसे श्रीनगर में ड्यूटी पर अपनी बटालियन में आमद करानी थी। जिसके लिए सोमवार की सुबह 5 बजे दिल्ली से उसकी फ्लाइट थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की रात 9 बजे उसका चचेरा भाई शिवम कार से उसे दिल्ली एयरपोर्ट छोड़ने के लिए जा रहा था। भूनी टोल पर पहुंचे तो कार को टोल से निकलने के लिए कपिल ने कर्मचारियों को अपना आईडी कार्ड दिखाया। आरोप है कि टोल कर्मचारियों ने उसका आईडी कार्ड व मोबाइल फोन छीन लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने सेना के जवान के साथ मारपीट कर दी। दोनों किसी तरह से भाग कर जान बचाई।
 
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस व ग्रामीणों को दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। जबकि सेना के जवान व उसके चचेरे भाई के साथ मारपीट की घटना टोल पर लगे सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। 


 

पुलिस ने किसी तरह से ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। इस संबंध में थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें...
Meerut: सड़क किनारे खड़ी कार का दरवाजा खोला, टकराकर गिरा 13 साल का बालक, कैंटर ने कुचल दिया    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed