फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Arjun Awardee Annu Rani's uncle and cousin beaten with sticks...admitted to Meerut hospital

Meerut: अन्नू रानी को इधर मिला अर्जुन अवार्ड, उधर पीटे गए चाचा और चचेरा भाई, जानें क्या है वजह...

Mon, 20 Jan 2025 07:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 20 Jan 2025 07:44 PM IST
सार

गांव बहादरपुर में दो दिन पहले अन्नू रानी के चचेरे भाई अंकुश की गांव के ही दो युवकों से कहासुनी हो गई थी। रविवार रात आरोपियों ने पीड़ितों को गांव के बाहर मैदान में बुला लिया और मारपीट की।  

विज्ञापन
Meerut: Arjun Awardee Annu Rani's uncle and cousin beaten with sticks...admitted to Meerut hospital
अन्नू रानी के घायल चाचा हरेंद्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर में अर्जुन अवार्डी अन्नू रानी के चाचा और चचेरे भाई पर गांव के कुछ युवकों ने बाहरी लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया। गांव के ही युवकों ने फोन पर अन्य लोगों को बुलाकर लाठी डंडों से पीटा। पीड़ित पक्ष ने रविवार रात आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई मांग की। हालत गंभीर होने पर घायलों को सीएचसी से मेरठ रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

Meerut: Arjun Awardee Annu Rani's uncle and cousin beaten with sticks...admitted to Meerut hospital
अन्नू रानी का घायल चचेरा भाई अंकुश। - फोटो : अमर उजाला
गांव बहादरपुर में दो दिन पहले अर्जुन अवार्डी अन्नू रानी के चचेरे भाई अंकुश की किसी बात को लेकर गांव के ही दो युवकों से कहासुनी हो गई थी। हालांकि उस समय ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कर दिया था। परिजनों ने बताया कि रविवार रात आरोपियों ने रंजिश के चलते फोन पर अंकुश को गांव के बाहर मैदान में बुला लिया। बाहरी युवकों को भी वहां बुला रखा था। अंकुश व उनके पिता हरेंद्र से आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। परिजन घायलों को लेकर सीएचसी पहुंचे। गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने दोनों को मेरठ रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Arjun Awardee Annu Rani's uncle and cousin beaten with sticks...admitted to Meerut hospital
अर्जुन अवार्ड लेतीं अन्नू रानी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को अर्जुन अवार्डी अन्नू रानी के पिता अमरपाल सिंह, भाई उपेंद्र कुमार परिजनों व ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस पर अनदेखी का आरोप लगाया। पीड़ित पक्ष तहसील दिवस में सीओ संजय कुमार जायसवाल से मिला और कार्रवाई की मांग की। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed