{"_id":"618a119417d42d499a2042d0","slug":"meerut-aqi-pollution-getting-injurious-to-health-meerut-in-top-ten-for-five-consecutive-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेहत पर भारी प्रदूषण: पांच दिन से लगातार टॉप टेन में मेरठ, एक्यूआई 400 के पार, स्मॉग कम हुआ न हवा में जहर घोलने वाले माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत पर भारी प्रदूषण: पांच दिन से लगातार टॉप टेन में मेरठ, एक्यूआई 400 के पार, स्मॉग कम हुआ न हवा में जहर घोलने वाले माने
Tue, 09 Nov 2021 11:49 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:49 AM IST
सार
मेरठ का एक्यूआई पांच दिन से 400 के पार है। सुबह-शाम आसमान में छाई स्मॉग की चादर में लोगों का दम घुटने लगता है। हालात विकट होने के बावजूद कुछ लोग कूड़ा जलाकर हवा में जहर घोल रहे हैं। जिले में प्रदूषण नियंत्रण के लिए लागू ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) की भी धज्जियां उड़ रही हैं और जिम्मेदारों की नींद नहीं टूटी है।
विज्ञापन
मेरठ में सोमवार शाम चार बजे स्माॉग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ लगातार टॉप टेन प्रदूषित शहरों में बना हुआ है, यह सेहत के लिए हालात बेहद खतरनाक हैं। सोमवार को भी मेरठ में एक्यूआई 410 रहा। शहर में दिल्ली रोड सबसे ज्यादा प्रदूषित रही जबकि पल्लवपुरम और शास्त्रीनगर जैसे पॉश इलाकों में भी लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई।
सोमवार को देश में सबसे अधिक प्रदूषित आगरा रहा। वहां एक्यूआई 487 पहुंच गया। वृंदावन 475 एक्यूआई के साथ दूसरे नंबर पर रहा। तीसरे स्थान पर 440 एक्यूआई की वजह से गाजियाबाद रहा। पांचवें नंबर पर बल्लभगढ़ और छठे स्थान पर 429 एक्यूआई के साथ बागपत रहा। मेरठ नवें पायदान पर रहा। शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया। यह इस सीजन की सबसे सर्द रात रही।
अभी दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है। रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दिन के तापमान में अब तेजी से गिरावट आएगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 83 व न्यूनतम 41 प्रतिशत रही। रविवार व सोमवार को भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हवा की रफ्तार बीते एक सप्ताह से चार किलोमीटर प्रति घंटा ही बनी हुई है।

मेरठ में छह दिन का एक्यूआई
3 नवंबर -296
4 नवंबर - 490
5 नवंबर- 440
6 नवंबर - 427
7 नवंबर - 421
8 नवंबर - 410
शहर के प्रमुख इलाकों में एक्यूआई का स्तर
दिल्ली रोड- 435
तेजगढ़ी चौराहा- 425
पल्लवपुरम- 415
जयभीमनगर- 413
हापुड़ अड्डा चौराहा 412
गंगानगर- 401
कैंट बोर्ड पर 7500 रुपये प्रतिदिन का ठोका जुर्माना
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने सोमवार को सात स्थानों पर कूड़ा जलता पाया गया। कैंट बोर्ड के गेसुपुर स्थित डंपिंग ग्राउंड पर दूसरी बार कूड़ा जलता मिला। अफसरों ने कैंट बोर्ड पर 7500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाते हुए रिपोर्ट भेजी है।
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार ने बताया कि मेरठ शहर का एक्यूआई स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसको, नियंत्रित करने के लिए प्रदूषण विभाग के साथ अन्य विभागों को भी लगाया गया है। सोमवार को टीम ने कैंटोमेंट बोर्ड के गेसुपुर स्थित डंपिंग ग्राउंड पर दूसरी बार कूड़ा जलता पाया। गढ़ रोड, पल्लवपुरम, हाइवे समेत सात स्थानों पर कूड़ा जलता मिला। इस पर नगरायुक्त को चिट्ठी लिखी गई है।