फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Amin is missing suspicious circumstances after returning from the office

मेरठ: ऑफिस से लौटते वक्त संदिग्ध परिस्थितियों में संग्रह अमीन लापता, परिजनों में कोहराम

Wed, 02 Jan 2019 02:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 02 Jan 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Amin is missing suspicious circumstances after returning from the office
मेरठ न्यूज

मेरठ के देहात क्षेत्र सरधना में सोमवार शाम एक संग्रह अमीन संदिग्ध अवस्था में लापता हो गए। काफी प्रयासों के बाद भी अमीन का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस लगातार अमीन की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला हीरालाल निवासी सरधना तहसील में तैनात अमीन सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। काफी तलाश करने के बाद भी अमीन का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। वहीं परिजनों ने अनहोनी की आशंका से पुलिस में तहरीर देते हुए अमीन को जल्द से जल्द ढूंढने की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला हीरालाल में अजय गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते है। बेटी रिया ने बताया कि उनके पिता सरधना तहसील में अमीन के पद पर कार्यरत है। सोमवार को वह सरधना तहसील में अपनी ड्यूटी पर गए थे, लेकिन देर शाम तक भी घर वापस नहीं लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Amin is missing suspicious circumstances after returning from the office
मेरठ न्यूज

परिजनों ने जब तहसील में जानकारी की तो पता चला कि वह देर शाम तहसील से चले गए थे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश की और मामले की जानकारी सरधना पुलिस को दी। लेकिन मंगलवार देर शाम तक भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका। अजय गुप्ता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के बाद से ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी माया मंगलवार को पूरे दिन सरधना तहसील में उनकी तलाश के लिए डटी रही।

वहीं अमीन के इस तरह लापता होने के बाद एसडीएम अमित कुमार ने खुद इस मामले में संज्ञान लिया और अमीन के परिजनों से बातचीत की। उन्होंने पुलिस को जल्द से जल्द अमीन की बरामदगी के निर्देश दिए। एसडीएम ने अपनी टीम के साथ कई स्थानों पर जाकर तलाशी भी की। बताया जा रहा है कि अमीन के मोबाइल की अंतिम लोकेशन मंगलवार दिन में पौने बारह बजे सरधना के टाउन हॉल पर मिली है।

उधर अमीन की जल्द बरामदगी को लेकर जिले के अन्य संग्रह अमीन अपना काम काज बंद कर धरने पर बैठ गए। अमीनों के धरने का सरधना प्रगति बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का भी समर्थन मिला है। अमीनों ने पुलिस से लापता अमीन अजय गुप्ता की जल्द बरामदगी की मांग की।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed