फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: London woman searching for August in October, also posted on social media missing Dog

Meerut: अक्तूबर में 'अगस्त' को ढूंढ रही लंदन की युवती, ढूंढने वाले को 15 हजार का इनाम, ये है पूरा मामला

Sat, 08 Oct 2022 01:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 08 Oct 2022 01:16 PM IST
सार

लंदन की युवती इन दिनों में अक्तूबर माह में अगस्त को ढूंढ रही है। यही नहीं युवती ने अगस्त को ढूंढने पर 15 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है। पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Meerut: London woman searching for August in October, also posted on social media missing Dog
पालतु कुत्ते को ढूंढ रही युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीती 24 सितंबर को आतिशबाजी के शोर से परेशान होकर गुम हुए कुत्ते को तलाश करने के लिए एक युवती लंदन से अपने घर आई है। युवती ने कुत्ता तलाशने वाले को 15 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। इससे पहले युवती के परिजनों ने पांच हजार का इनाम रखा था। कुत्ते को तलाशने के लिए उसके पोस्टर चस्पा करने के साथ सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय खैरनगर स्थित गहलौत रोड पर दिनेश चंद मिश्रा परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बड़ी बेटी मेघा शादी के बाद लंदन में रहने लगी है। मेघा ने बताया कि वह वर्ष 2014 में दिल्ली में पढ़ाई के दौरान वह प्रेडीजोंस संस्था से जुड़ीं।
विज्ञापन


यह संस्था लावारिस कुत्तों की देखभाल करती है। तभी उन्होंने एक तीन माह का कुत्ता संस्था से लिया था। उसका नाम अगस्त रख दिया। 2019 में शादी के बाद वह पति के साथ लंदन चली गईं। कुत्ते को वह मम्मी-पापा के पास छोड़ गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी यूपी में बारिश से सुहावना हुआ मौसम, चार दिन तक येलो अलर्ट, धान की फसल को नुकसान के आसार

Meerut: London woman searching for August in October, also posted on social media missing Dog
पालतु - फोटो : अमर उजाला

दिनेश चंद मिश्रा ने बताया कि 24 सितंबर को जिमखाना मैदान में शिव बरात निकल रही थी। उसके आतिशबाजी के साथ लाउडस्पीकर बज रहा था। शोर से घबराकर अगस्त बार-बार घर में छिपने की कोशिश कर रहा था। रात 9:30 बजे के आसपास वह नीचे आए तो जीने का दरवाजा खुला रह गया।

इसी बीच अगस्त वहां से भाग गया। उन्होंने सदर बाजार, रजबन, लालकुर्ती, बेगमपुल समेत शहर के कई हिस्सो में कुत्ते को तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। एक अक्तूबर को मेघा पति मिहिर कमानी के साथ लंदन से मेरठ पहुंची और अगस्त को तलाश करने के वाले को 15 हजार रुपये देने की घोषणा की। 

सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट
मेघा ने बताया कि लंदन से आने के बाद उन्होंने अगस्त की पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली थी। सात दिनों में पोस्ट पर करीब 600 कमेंट आ चुके हैं। उनका कहना है कि अगस्त के लिए पूरा परिवार परेशान है। सभी को अगस्त से बहुत लगाव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed