फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Amar Ujala's special conversation with former MLA Satyaprakash Aggarwalon Elections

Meerut: पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल से अमर उजाला की खास बातचीत, बोले- मोदी के कार्य पर हो रहा चुनाव

Sun, 14 Apr 2024 05:55 PM IST
Dimple Sirohi राजकुमार सैनी, अमर उजाला, मेरठ
राजकुमार सैनी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Apr 2024 05:55 PM IST
सार

मेरठ कैंट विधान सभा सीट से चार बार विधायक रह चुके सत्यप्रकाश अग्रवाल का कहना है कि अच्छी कानून व्यवस्था और विकास के मुददे पर जनता वोट करेगी। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहना ही अच्छे नेता की पहचान है। पूर्व विधायक ने अमर उजाला संवाददाता से लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी राय जाहिर की।

विज्ञापन
Meerut: Amar Ujala's special conversation with former MLA Satyaprakash Aggarwalon Elections
पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक अच्छे नेता की पहचान, उसका जनता के बीच रहकर उनके दुख- सुख में शामिल रहना है। मेरठ का भविष्य अच्छा है। इस बार मेरठ की जनता उप्र की अच्छी कानून व्यवस्था और मोदी- योगी के काम पर वोट करेगी। विपक्ष के पास कोई मुददा नहीं है, इसलिए भाजपा के प्रत्याशी को बाहरी बता रहे हैं। जबकि अरुण गोयल मेरठ के ही निवासी हैं। यह बात मेरठ कैंट विधान सभा सीट से चार बार विधायक और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे सत्यप्रकाश अग्रवाल ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहीं।  

विज्ञापन


विज्ञापन


सत्यप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पहले मेरठ में बहन- बेटियां सुरक्षित नहीं थी। अब मेरठ में ही नहीं बल्कि पूरे उप्र में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। गलत कार्य करने वालों पर कानून का डंडा चल रहा है। कानून व्यवस्था में सुधार का जनता पर भारी असर हुआ है। इस पर जनता वोट करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अब भेदभाव से कार्रवाई नहीं होती है। बिजली 24 घंटे आ रही है। उद्योग बढ़ रहे हैं। एक समय था जब मुलायम सिंह के क्षेत्र में 24 घंटे बिजली दी जाती थी और आम जनता के क्षेत्र में छह घंटे भी बिजली नहीं आती थी। अब सभी को एक समान सुविधाएं दी जा रही हैं। 

उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुददा नहीं है। विपक्ष भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है कि भाजपा प्रत्याशी बाहरी है। उन्हें नहीं पता कि अरुण गोविल मेरठ के हैं। मेरठ ही नहीं बल्कि पूरे देश में मोदी के नाम पर वोट पड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि  भाजपा धार्मिक एजेंडे पर नहीं बल्कि विकास पर चुनाव लड़ रही है। इतना जरूर है कि कानून को न मानने वालों से सख्ती से निपटा जा रहा है। विपक्ष के लोग इसको दूसरे तरीके से भ्रम फैला रहे हैं। 
   
उन्होंने कहा कि 20 साल पहले और अब चुनाव लड़ने का तरीका बदला है। सच्चाई यह है कि नेता वही लोकप्रिय होता है जो जनता के बीच रहता है। भाजपा का सांसद - विधायक ही नहीं बल्कि एक- एक कार्यकर्ता जनता के लिए काम करता है।

उन्होंने कहा कि सांसद राजेन्द्र अग्रवाल का काफी समय विपक्ष की सरकार में गुजरा। कुछ ही समय भाजपा की सरकार में काम करने का अवसर मिला। फिर भी मेरठ के विकास में बड़ा कार्य किया। देश में फिर नरेन्द्र मोदी की सरकार बनेगी। मेरठ का चहुमुखी विकास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed