Meerut: अमर उजाला फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब स्वाभिमान ने लगाया हैल्प कैंप, 60 चिकित्सकों ने किए चेकअप
Meerut News : अमर उजाला फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब स्वाभिमान ने हैल्प कैंप लगाया। इस दौरान 60 चिकित्सकों ने चेकअप किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में अमर उजाला फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब स्वाभिमान के द्वारा निशुल्क न्यूरो थिरेपी एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन दिल्ली रोड टीपी नगर चौराहा स्थित श्रीराम सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया। शिविर में पहुंचे दिल्ली और मेरठ के 60 चिकित्सकों ने मासपेशी, कमर, घुटने की समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों को परामर्श दिया। इस दौरान मरीजों को कसरत और प्रेशर पाइंट्स पर मसाज और दबाने की जानकारी दी गई।
शिविर का शुभारंभ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी प्रवीन गौतम ने फीता काटकर किया। स्कूल की शिक्षाओं ने वंदे मातरम और मां सरस्वती वंदना सुनाई। दिल्ली से आए न्यूरो थिरेपिस्ट सतेंद्र गहलोत ने बताया कि किस प्रकार शरीर को निरोगी बनाया जा सकता है। मानव शरीर में घट रहे केमिकल्स के स्तर को भी बढ़ाया जा सकता है। रक्त के संचार को ठीक करने के लिए न्यूरोथिरेपी का अहम योगदान होता है। न्यूरो थिरेपी एक्सपर्ट गोविंद सिंह कहा कि हम बीमारी का इलाज रोगी को सिखाते हैं और स्वयं उस क्रिया को करके स्वस्थ हो जाते हैं। मानव शरीर के अंदर ही रोग से स्वस्थ होने के इलाज भी है। सभी अतिथियों का पटका, अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
शिविर की मुख्य आयोजक पायल जैन ने बताया कि टीम के वॉलंटियर्स रात-दिन सेवा कार्य कर रहे हैं। शहर के लोगों को स्वस्थ बनाना हमारा संगठन संकल्पित हैं और जल्द ही रोगियों को स्वस्थ कर देंगे। पायल ने बताया कि अब वह अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मिलकर मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य कैंप लगाएंगी। प्रत्येक शनिवार को शहर के किसी न किसी के हिस्से में कैंप लगाया जाएगा।
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन और रोटरी क्लब स्वाभिमान की पायल जैन का प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन और संपूर्ण व्यापारी वर्ग इस तरह के पुनीत कार्यों में आगे भी पूर्ण सहयोग करेगा। विद्यालय की सभी शिक्षिका आज अवकाश होने के बाद भी कैंप में शामिल हुई और संपूर्ण व्यवस्था को संभाला। शिविर को सफल बनाने में आदित्य गुप्ता, राहुल जैन, सचिन अग्रवाल, यशवंत सिंह, माया प्रकाश, अंजलि अग्रवाल, वैभव जैन, गौरव शर्मा, एके पंवार, विरेंद्र जैन, डॉ. स्नेहा राय, सतीश चंद्र जैन, दलजीत सिंह आदि रहे।
यह भी पढ़ें: मेरठ दीपक हत्याकांड: शाहबाज-इमरान के खिलाफ बड़ा एक्शन, पुलिस ने ढोल बजवाकर चस्पा किए कुर्की के नोटिस
जागरूकता के अभाव में लाभ से वंचितः प्रवीन गौतम
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी प्रवीन गौतम ने बताया कि जागरूकता के अभाव में लोग स्वास्थ्य विभाग से मिलने वाले लाभ से वंचित हैं। उन्होंने बताया कि 108 एंबुलेंस सेवा 17 मिनट में शहर के किसी भी कोने में पहुंच रही है। गर्भवतियों को टीकाकरण कराया जाता है। एक बच्चे का टीकाकरण जिसका खर्च 42 हजार आता है। स्वास्थ्य विभाग उसे निशुल्क उपलब्ध कराता है। आयुषमान कार्ड के लिए भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद भी 64 प्रतिशत कार्ड ही बन पाए हैं। उन्होंने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन और रोटरी क्लब स्वाभिमान स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर लोगों में जागरूकता लाने की दिशा में कार्य करें।
इन बीमारियों के लिए दिया परामर्श
एसिडिटी, एलर्जी, घुटनों का दर्द, सांस लेने की समस्या, शरीर एवं जोड़ों के सभी प्रकार के दर्द, गर्दन, कंधा, कमर दर्द, खांसी और जुखाम, घाव का न सूखना, कब्ज, दिल की बीमारी, क्लब फुट, बांझपन, सभी प्रकार के बुखार, स्लिप डिस्क, फूड पाइजिनिंग, दवाइयों के साइड इफेक्ट, सर दर्द, शुगर, शरीर का काला होना, दिल में होल, दुर्गे की पथरी, मलेरिया नसों की कमजोरी, नींद कम या ज्यादा आना, अल्सर, वायरल इंफेक्शन, गाल स्टोन।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: सिपाही के घर में लगी आग, पत्नी झुलसी और एक लाख का सामान जलकर राख, देखें मौके का हाल
प्रेशर पाइंट करते हैं एक्टिव
कालिंदी रोड माया आरोग्य धाम से आए एमडी एक्यूप्रेशर एम प्रकाश ने बताया कि विभिन्न रोगियों को आयुर्वेदिक एक्यूप्रेशन और इलेक्ट्रो एक्यूपंचर के द्वारा ठीक किया जाता है। प्रेशर पाइंट को एक्टिव कर ब्लड के फ्लो को दुरुस्त किया जाता है। श्वास क्रिया, हाजमा और किडनी तीनों पर उत्तम प्रभाव पड़ता है।