{"_id":"629df547a8a702091f1ee038","slug":"meerut-alleged-sog-team-assaulted-toll-workers-at-kashi-toll-plaza-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: एसओजी टीम ने टोल कर्मियों पर ताने हथियार, जमकर की मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: एसओजी टीम ने टोल कर्मियों पर ताने हथियार, जमकर की मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Tue, 07 Jun 2022 12:37 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:37 AM IST
सार
मेरठ में काशी टोल प्लाजा पर सोमवार दोपहर को कथित एसओजी टीम ने टोल कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
CCTV में कैद हुई वारदात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर रविवार रात एसओजी के पुलिसकर्मियों ने काफी गुंडागर्दी की। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह टोल के एक कर्मचारी को पीट रहे हैं। उसका कसूर इतना था कि उसने पुलिसकर्मियों से टोल का पैसा मांग लिया था। इस पर पुलिसकर्मी आगबबूला हो गए और कर्मचारी को पीटते हुए धमकी भी दी। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने जांच एसपी क्राइम को जांच के निर्देश देकर इसकी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
एसओजी मेरठ में तैनात दरोगा मोहसिन, हेड कांस्टेबल कुर्बान, तरुण यादव, जितेश और रवि पुलिसकर्मी रविवार की रात सरकारी गाड़ी से दिल्ली से लौट रहे थे। काशी टोल प्लाजा पर कर्मचारी ने उनकी गाड़ी को रोक लिया है। कर्मचारी ने पुलिसकर्मियों से टोल मांगा और उनकी गाड़ी के आगे बैरियर लगा दिया था। आरोप है कि गाड़ी से पुलिसकर्मी उतरे और उन्होंने कर्मचारी को पीटना शुरू कर दिया है। धमकी दी कि सरकारी गाड़ी का नंबर नहीं देखा, जानता नहीं कि हम कौन हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक हादसा: पहले सुहेब के जनाजे में हुए शामिल फिर सागर की अर्थी को दिया कंधा, दो दोस्तों की मौत पर रो उठा पूरा गांव
विज्ञापन
पुलिस वालों की गुंडागर्दी के दौरान टोल पर अन्य वाहनों की कतारें लग गईं। कर्मचारियों ने इस मामले की शिकायत टोल प्लाजा के मैनेजर रविंद्र कुमार से की। सोमवार सुबह टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली गई। इसमें पुलिस वालों की गुंडागर्दी दिख रही है। टोल प्लाजा मैनेजर रविंद्र कुमार का कहना है कि सरकारी गाड़ी का नंबर स्पष्ट नहीं दिख रहा था। इस पर कर्मचारी ने गाड़ी में बैठे लोगों से टोल का पैसा मांगा। फिर उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से कर दी है।
एसपी क्राइम को जांच सौंपी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जाएगी और टोल कर्मचारियों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। पुलिसकर्मियों ने अगर मारपीट की है तो निश्चिततौर पर कार्रवाई करेंगे। इस मामले में निष्पक्ष जांच होगी। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी