साइकिल यात्रा से अखिलेश यादव खफा, जानें- आखिर क्या है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपाइयों द्वारा निकाली जा रही साइकिल यात्रा और पद यात्रा से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खासे खफा हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से सभी जिला और महानगर अध्यक्ष, महासचिव, सांसद, पूर्व विधायक और पूर्व प्रत्याशियों को हिदायत भिजवाई है कि साइकिल यात्रा या पद यात्रा न करें, बल्कि रोज 10 विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम सभाओं में जाकर पार्टी का प्रचार-प्रसार करें। पिछड़े और अति पिछड़ी जातियों के लोगों के साथ बैठक कर उन्हें इस अभियान में शामिल करें।
सपा का समाजवादी विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम सात जनवरी से चल रहा है, जो 20 जनवरी तक चलेगा। यह प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में प्रारंभ हुआ है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा गया है कि अब तक की विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कई जनपदों और विधानसभा क्षेत्रों में से पार्टी की मंशा के अनुरूप कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में साइकिल यात्रा अथवा पदयात्रा का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन फिर भी बहुत से क्षेत्रों में इसी प्रकार के कार्यक्रम की जानकारी मिली है। ऐसे कार्यक्रमों से पार्टी को वास्तविक लाभ नहीं होगा। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चाहते हैं कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रतिदिन कम से कम 10 ग्राम सभाओं में पिछड़ी, अति पिछड़ी जातियों के लोगों की बैठक आयोजित की जाए, जिनमें पिछड़ी जातियों के नेता उन बैठकों में पहुंचकर लोगों से बात करें और प्रचार-प्रसार करें। इस कार्यक्रम के संबंध में भेजे गए निर्देशों का फिर से अध्ययन करने की जरूरत है।
साइकिल और बाइक पर रैली निकाल रहे सपाई
मेरठ में सपाइयों का हाल यह है कि अधिकांश साइकिल या मोटरसाइकिलों पर रैली निकाल रहे हैं। चंद जगह ही नुक्कड़ सभाएं और बैठकें हो रही हैं। सोमवार को भी पटेल मंडप से साइकिल रैली निकाली गई, जो जैदी फार्म, मंजूर नगर, करीम नगर, शास्त्रीनगर आदि स्थानों पर गई। अब हिदायत आने के बाद सपाइयों में खलबली है।
अलग से जारी होगा साइकिल यात्रा कार्यक्रम
सपा केराष्ट्रीय अध्यक्ष की हिदायत है कि साइकिल यात्रा के लिए अलग से कार्यक्रम तय किया जाएगा। फिलहाल 20 जनवरी तक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ही पार्टी का प्रचार प्रसार करें।
निर्देशों का कराया जाएगा पालन
निर्देश यही प्राप्त हुए थे की साइकिल या पद यात्रा का कार्यक्रम नहीं है। नुक्कड़ सभाएं करनी हैं। अपनी उपलब्धियों की गिनाना है, लेकिन कुछ लोग मोटरसाइकिल और साइकिल चला रहे हैं जो कि गलत है। इस संबंध में सभी पार्टी के लोगों के अवगत करा दिया गया है। हालांकि उन लोगों का कहना यह है कि वह साइकिल पर जाकर यह सभाएं कर रहे हैं। -राजपाल सिंह, सपा जिलाध्यक्ष
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/