फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut air is worse than Delhi and AQI has reached 335 due to more smog

दिल्ली से ज्यादा से मेरठ की हवा खराब, फिर बढ़ रहा स्मॉग, एक्यूआई पहुंचा 300 के पार

Wed, 20 Nov 2019 01:43 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Nov 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
Meerut air is worse than Delhi and AQI has reached 335 due to more smog
धुंध - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में हवा की रफ्तार कम होने से स्मॉग ने शहर को फिर से अपनी चपेट में ले लिया है। मंगलवार को दिल्ली से ज्यादा मेरठ की हवा प्रदूषित रही। एनसीआर में गाजियाबाद सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा। हवा बंद होने के कारण दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


दो दिन पहले 22 किमी. की रफ्तार से हवा चली थी, जिससे मौसम साफ हो गया था। अब हवा का रुख नरम पड़ गया है, इससे प्रदूषण बढ़ गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) फिर से बढ़ने लगा है। रविवार को एक्यूआई 157 पर पहुंच गया था, सोमवार को बढ़कर 257 हो गया था। मंगलवार को हवा और भी कम हुई तो एक्यूआई 307 पर पहुंच गया। दिल्ली का एक्यूआई 242 रिकॉर्ड किया गया। गाजियाबाद का 330। हवा का रुख शांत रहने से दिन का तापमान भी बढ़ गया है। मौसम कार्यशाला पर मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 77 व न्यूनतम 44 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन


पल्लवपुरम में एक्यूआई फिर 300 के पार 
मंगलवार को पल्लवपुरम की हवा सबसे ज्यादा खराब रही। पूर्व में भी यहां की हवा खराब थी, तीन दिन सही होने के बाद फिर से स्थिति खराब हो रही है। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 335 तक पहुंच गया है। जयभीमनगर का 304 और गंगानगर का 302 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नाक, कान और गला खराब होने की वजह बना प्रदूषण, रिपोर्ट में हुआ खुलासा, अब रहें सावधान

स्मॉग फिर बढ़ रहा 
मौसम में परिवर्तन आ रहा है। दिन के तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है, लेकिन रात के तापमान में गिरावट लगातार दर्ज की जा रही है। हवा शांत होने से स्मॉग सुबह के समय और रात में अपना असर दिखाएग। - डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर

यह भी पढ़ें: स्मॉग से बच्चों की मुश्किल, हो रही आंखों में जलन और नाक में खुजली, सबूत हैं ये तस्वीरें

वाहनों के धुएं से बढ़ रही परेशानी
हवा शांत होने से एक्यूआई बढ़ा है। पल्लवपुरम का एक्यूआई इसलिए भी ज्यादा दिखाई देता है कि क्योंकि हाईवे पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा। वाहनों के धुएं से भी परेशानी बढ़ रही है। - आरके त्यागी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed