फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Advocate Suicide Case: Advocates' strike is over in Meerut

अधिवक्ता आत्महत्या मामला: वकीलों की हड़ताल खत्म, कचहरी में सोमवार से शुरू होगा काम

Fri, 05 Mar 2021 05:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Mar 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
Meerut Advocate Suicide Case: Advocates' strike is over in Meerut
अधिवक्ता आत्महत्या मामला - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में अधिवक्ता ओमकार तोमर की आत्महत्या के मामले को लेकर शुक्रवार को वकीलों की बैठक हुई। बैठक में अधिवक्ताओं ने हड़ताल को खत्म करने का फैसला लिया। इस दौरान बैठक में डीएम व एसएसपी के साथ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


बता दें कि लंबे समय से चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल शुक्रवार को खत्म हो गई। अब सोमवार से कचहरी में अधिवक्ता अपना कामकाज करेंगे। इससे पहले अधिवक्ताओं ने बेगमपुल पर जाम लगाकर हंगामा किया था। इस दौरान अधिवक्ताओं ने बेगमपुल पर मानव श्रृंखला बनाकर प्रशासन के प्रति अपना रोष व्यक्त किया। मेरठ बार एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारियों ने एसीएम सिविल लाइन को ज्ञापन सौंपा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने परिवार के साथ कमिश्नरी चौराहे पर किया आत्मदाह का प्रयास, ये है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था मामला
गंगानगर नगर स्थित ईशा पुरम निवासी अधिवक्ता ओमकार सिंह तोमर की मौत 13 फरवरी को हुई थी। भाजपा के विधायक दिनेश खटीक समेत 14 लोग नामजद हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर अधिवक्ता काफी नाराज थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed