MEERUT ADMISSION: सेंट मेरीज एकेडमी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 14 दिसंबर तक जमा करें पंजीकरण फॉर्म जमा
मेरठ के सेंट मेरीज एकेडमी में सत्र 2023-23 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभिभावकों को दस्तावेजों की प्रतियां एवं फीस रसीद स्कूल में भी जमा करानी होगी। 12 से 14 दिसंबर तक निर्धारित कक्षों में दस्तावेज जमा होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए मेरठ कैंट स्थित सेंट मेरीज एकेडमी ने नोटिस जारी कर दिया है। कक्षा एक में बालक-बालिकाओं को प्रवेश पाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एक दिसंबर से शुरू होकर तीन दिसंबर तक चलेंगे। स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट www.stmarysmeerut.com पर अभिभावक पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण जमा करने के लिए 12 से 14 दिसंबर तक की तिथि जारी की गई है। जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे की उम्र पांच से अधिक और 31 मार्च 2022 तक छह साल व दो महीने से कम होनी चाहिए। प्रवेश प्रक्रिया के बाद बातचीत की तारीख अलग से सूचित की जाएगी।
14 दिसंबर को पंजीकरण फॉर्म जमा करने की अंतमि तिथि
अभिभावकों को दस्तावेजों की प्रतियां एवं फीस रसीद स्कूल में भी जमा करानी होगी। 12 से 14 दिसंबर तक निर्धारित कक्षों में दस्तावेज जमा होंगे। सुबह 9:30 से 1:30 तक अभिभावक दस्तावेज जमा करा सकेंगे।
पांच से अधिक साल के बच्चों का होगा पंजीकरण
केवल पांच से अधिक साल के बच्चों एवं 31 मार्च 2022 तक छह साल दो महीने की आयु पूरी कर चुके बच्चे ही पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। यानि की एक फरवरी 2017 और 31 मार्च 2018 के बीच जन्मे बच्चे कक्षा एक में पंजीकरण के योग्य होंगे। जन्म प्रमाण पत्र जांच कर प्रवेश दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: MEERUT: आईआईएमटी विश्वविद्यालय में लगे वृहद रोजगार मेले में पेटीएम, डाबर, एलआईसी जैसी कंपनियां कर रहीं भर्ती
- 12 दिसंबर 2022 (फॉर्म नंबर 230001 से 230250)
- 13 दिसंबर 2022 (फॉर्म नंबर 230251 से 230500)
- 14 दिसंबर 2022 (फॉर्म नंबर 230501 से आगे)
सेंट पैट्रिक के छात्रों के लिए विशेष नियम
स्कूल की ओर से जारी किए गए प्रवेश सूचना में चिन्हित किया गया है कि कंकरखेड़ा बाइपास स्थित सेंट पैट्रिक्स एकेडमी के कक्षा एलकेजी एवं यूकेजी में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं आवेदन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन सकते।
शुरु होने वाले हैं प्रवेश
सीबीएसई व आईसीएसई के अन्य स्कूलों में भी प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरु होने वाली है। अभिभावक अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनाकर रखें। दिसंबर से स्कूलों में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी होने शुरु हो जाएंगे।