फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut administration alert at the arrival of the CM Yogi brightn the area overnight

सीएम योगी के मेरठ आगमन पर प्रशासन के छूटे पसीने, रातों-रात चमकाया पांच किलोमीटर का एरिया

Sat, 11 Aug 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 11 Aug 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
meerut administration alert at the arrival of the CM Yogi brightn the area overnight
अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमो व सीडीओ - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी आदित्यनाथ के मेरठ आगमन को देखते हुए जहां सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों की नींद उड़ी हैं। वहीं प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यहां आज होने वाली भाजपा कार्यसमिति की बैठक में सीएम शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सहित सभी दिग्गज नेता परतापुर हवाई पट्टी से सुभारती विवि में कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे। लिहाजा प्रशासन ने इन क्षेत्रों को रातों रात चकाचक करा दिया।

विज्ञापन

सड़क से लेकर स्कूल और अस्पताल कुछ ही घंटों में चमका दिए गए :- 

पांच किलोमीटर के एरिया पर खास फोकस

meerut administration alert at the arrival of the CM Yogi brightn the area overnight
डिवाइडर पर सफाई करती मजदूर - फोटो : अमर उजाला

परतापुर क्षेत्र की बरसों से खराब पड़ी सड्कें आज सुबह तक दुरुस्त हो गईं। सड़कों पर मौजूद गड्ढों को तो भरा ही गया साथ ही डिवाइडरों की मरम्मत भी की गई। यही नहीं क्षेत्र के सभी स्कूल और सरकारी अस्पताल भी चकाचक कर दिए गए।

भाजपा की दो दिवसीय इस बैठक में भाजपा के कई शीर्ष स्तरीय दिग्गज नेता और मंत्री शामिल होंगे। ऐसे में अफसर पूरी तरह चौकस हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ सहित सभी दिग्गज नेता परतापुर हवाई पट्टी से सुभारती विवि में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। हाईवे स्थित एक होटल में उनका रात्रि विश्राम होगा, लिहाजा प्रशासन का इन्हीं क्षेत्रों पर ज्यादा फोकस रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लगाए गए नए साइन बोर्ड

परतापुर हवाई पट्टी से सुभारती यूनिवर्सिटी तक करीब पांच किमी एरिया की सड़क को शुक्रवार तक चकाचक करा दिया गया। सड़कों पर गड्ढे भरे गए तो हवाई पट्टी पर टाइल्स लगाई गईं। परतापुर हवाई पट्टी से सुभारती तक रास्ते पर लोकनिर्माण विभाग ने नए संकेतक बोर्ड भी लगा दिए। शुक्रवार दोपहर में डिवाइडरों पर पेंट  भी कराया गया। 

परतापुर और जानी क्षेत्र के स्कूलों में रंगाई पुताई और सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। बीएसए सतेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ दिन भर स्कूलों में व्यवस्था देखते रहे। इसके अलावा क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में भी पर्याप्त दवाइयों की व्यवस्था की गई है। सीएमओ और सीडीओ ने भूड़बराल, पांचली खुर्द आदि कई स्कूलों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए।

पूरी यूनिफॉर्म में नजर आएंगे स्टूडेंट्स
विभागीय सूत्रों के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि शनिवार को सभी शिक्षक समय पर स्कूल पहुंचे। छात्रों को भी यूनिफार्म में आने को कहा गया है। मिड डे मील को लेकर भी हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed