फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, acid attack on young girl in uttar pradesh

मेरठ: ड्यूटी से घर लौट रही युवती के चेहरे पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर

Thu, 22 Nov 2018 10:29 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 22 Nov 2018 10:29 PM IST
Meerut, acid attack on young girl in uttar pradesh
एसिड अटैक

यूपी के मेरठ शहर में गुरुवार देर शाम को दो बाइक सवार युवकों ने एक युवती पर तेजाब से हमला बोल दिया। युवकों ने युवती के चेहरे पर तेजाब डाल दिया और फिर मौके से भाग गए। युवती बुरी तरह झुलस गई। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 



युवती के पिता ज्ञान चंद त्यागी का कहना है कि किसी से कोई विवाद नहीं है। उन्होंने बताया कि बेटी शॉप्रिक्स मॉल से काम कर घर लौट रही थी। इसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। जिसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और फिर पुलिस ने घायल बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 


बता दें कि यह घटना परतापुर थाना क्षेत्र की है। घटना की जानकारी लगने पर सीओ हरिओम सिंह और इंस्पेक्टर नीरज मलिक मौके पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। सीओ का कहना है कि मामले में जांच शुरू कर दी गई। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed