फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Accusation of uploading controversial video against Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री को लेकर विवादित वीडियो अपलोड करने का आरोप, जमकर हंगामा

Wed, 13 Mar 2019 01:57 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 Mar 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Meerut, Accusation of uploading controversial video against Prime Minister Narendra Modi
फाइल फोटो - फोटो : गूगल

कश्मीर के एक छात्र द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो अपलोड करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध जताते हुए हंगामा किया। जानी थाने में तहरीर देकर आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई।

विज्ञापन


नेशनल हाईवे स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ रहे कश्मीर के एक छात्र ने बीती 15 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादित वीडियो अपलोड कर दी थी। सोशल मीडिया पर समर्थकों ने इस वीडियो का जमकर विरोध कर छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मंगलवार को इसी मामले को लेकर विहिप के महानगर मंत्री निमेष वशिष्ठ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जानी थाने पहुंचकर हंगामा किया। वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ तहरीर दी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रधानमंत्री की गरिमा को इस छात्र ने ठेस पहुंचाने का काम किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


इससे पूर्व विहिप कार्यकर्ता निजी शिक्षण संस्थान पहुंचे और वहां प्रबंध समिति से मिलकर छात्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शिक्षण संस्थान ने 24 घंटे का समय कार्रवाई के लिए विहिप कार्यकर्ताओं से मांगा। उधर, बजरंग दल के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर ने भी आरोपी छात्र के कृत्य पर आपत्ति दर्ज कराई। तहरीर देने वालों में गोपाल शर्मा, नीरज गोयल, गौरव गर्ग, मनु त्यागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद कार्रवाई
विहिप की तरफ से तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - बृजेश शर्मा, इंस्पेक्टर जानी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed