फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Accusation of selling mango after urinating on it, video goes viral on social media

Meerut: आम पर लघुशंका करके बेचने का आरोप, वीडियो सोशल मीडिा पर वायरल, अधिवक्ताओं ने पलटा ठेला

Tue, 02 Jul 2024 04:49 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 Jul 2024 04:49 PM IST
सार

मेरठ में आम पर यूरिन करने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने मेरठ में एक ठेले वाले से मारपीट की। वहीं मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिय पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Meerut: Accusation of selling mango after urinating on it, video goes viral on social media
भोपाल आम महोत्सव में लाया गया नूरजहां आम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर अधिवक्ताओं का एक फल विक्रेता को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि फल विक्रेता आम पर लघुशंका करके बेच रहा था। कचहरी के पास अधिवक्ताओं ने उसका ठेला पलट दिया और मारपीट की। आरोपी फल विक्रेता लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने मंगलवार को उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।

विज्ञापन

बताया रहा है कि मोहम्मद इस्लाम नाम का व्यक्ति कचहरी के पास ठेले पर फल बेचता है। वीडियो में आम सड़क पर पड़े दिखाई दे रहे हैं। आसपास खड़े अधिवक्ता एक फल विक्रेता को पीट रहे हैं। उस पर आम पर लघुशंका करके बेचने का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


फल विक्रेता हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है। अधिवक्ता उससे फल न खरीदने की बात मौके पर मौजूद लोगों से कह रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भी गुस्सा है। लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने वीडियो की जांच की तो सामने आया कि आरोपी फल विक्रेता लिसाड़ी गेट का है और कचहरी के पास फल बेचता है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जाएगी। आरोपी दोषी पाया जाएगा तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed