फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut abulane

व्यापारियों की परीक्षा शुरु

Fri, 25 Dec 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 25 Dec 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
meerut abulane
आबूलेन पर व्यापारी स्वयं व्यवस्था बनाने में जुट गए हैं। बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने आबूलेन पर आने वाले वाहनों को सफेद लाइन के अंदर खड़ा करवाया। हालांकि कुछ वाहन आड़े-तिरछे खड़े जरूर नजर आए।
विज्ञापन


आबूलेन पर शाम चार घंटे फोन व्हीलर की एंट्री बंद करने का आदेश बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल सुनील यादव ने बुधवार को वापस ले लिया था। व्यापारियों के आग्रह पर बोर्ड अध्यक्ष ने व्यापारियों को ही स्वयं आबूलेन पर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार सुबह से ही आबूलेन व्यापार संघ द्वारा आबूलेन पर तैनात सिक्योरिटी गार्डों को सतर्क रहकर वाहन आड़े तिरछे न खड़े होने का हिदायत दी गई।
विज्ञापन


व्यापारियों ने भी वाहन संचालकों को सफेद लाइन के अंदर ही वाहन खड़े करने का आग्रह किया। साथ ही वाहन पार्किंग में खड़े करने की अपील की। सड़क के दोनों तरफ सफेद लाइन के अंदर चार और दो पहिया वाहन खड़े नजर आए। आबूलेन के ज्वाइंट सेक्रेटरी राजबीर सिंह ने कहा कि व्यापारी भी चाहता है कि आबूलेन पर सुचारु व्यवस्था बने ताकि ग्राहकों को कोई असुविधा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष सरदार नरेंद्र सिंह ने कहा कि आबूलेन पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए हैं। वहीं व्यापारी भी पूरी तरह से सहयोग कर व्यवस्था बनाने में जुटे हैं।


सांसद ने भी देखी व्यवस्था
आबूलेन पर व्यापारियों ने व्यवस्था बनाई, जिसे देखने के लिए सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी देर रात आबूलेन पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि आबूलेन मेरठ का महत्वपूर्ण बाजार है। व्यापारियों ने कैंट बोर्ड से जो वादा किया है, उसी के तहत व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने व्यापारियों की व्यवस्था पर खुशी जताते हुए कहा कि बाजार में इसी तरह की सुचारु व्यवस्था रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed