Meerut: जवान बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मचा कोहराम, ऐसे हाल में मिली लाश, घटना से फैली सनसनी
Meerut News : जवान बेटे की मौत की खबर पता चली तो परिवार में कोहराम मचा। वहीं, इस घटना से गांव में भी सनसनी फैल गई है। युवक की लाश इस हाल में मिली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद में किठौर के बौंद्रा में बुधवार देर रात गृहक्लेश के चलते मोहसिन (24) ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार को युवक का शव लटका हुआ मिलने पर सनसनी मच गई। वहीं, परिजनों में कोहराम मच गया। किठौर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पंचनामे के बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
किठौर थाना प्रभारी ने बताया की बौंद्रा निवासी मोहसिन पुत्र मंसूर दो महीने पहले सऊदी अरब से लौटा था। ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन से मोहसिन का पिता व भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार दोपहर तीन बजे परिजनों से मोहसिन की फिर कहासुनी हो गई। जिसके बाद वह घर से चला गया। शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन उसके बारे में जानकारी नहीं मिली।
वहीं, बृहस्पतिवार को परिजन उसकी तलाश में निकले तो मोहसिन का शव बोंद्रा-अहमदपुरी के जंगल में रजबहे के पास शीशम के पेड़ से फांसी पर लटका मिला। सूचना पर किठौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उताकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। मोहसिन के पांच भाई व तीन बहने हैं।
यह भी पढ़ें: मेरठ में गरजा बुलडोजर: कार्रवाई से मचा हड़कंप, 'ध्वस्तीकरण के बाद फिर किया अवैध निर्माण तो लगेगा गुंडा एक्ट'
मोहसिन की मौत की खबर घर पहुंची मां रुखसाना बेहोश हो गई। बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि मोहसिन काफी दिन सऊदी अरब में नौकरी करके आया था। वहां उसने काफी पैसा कमाया। लेकिन कुछ दिनों से उसका काम ठीक नहीं चल रहा था।
यह भी पढ़ें: Meerut: पीछे बैठे कपल को देखकर लगी गड़बड़, कैब चालक ने सीधा थाने पहुंचा दी कार, फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा