यूपी: 15 करोड़ से होगा स्थायी गोशाला का निर्माण, रह सकेंगे 650 गोवंश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में कान्हा उपवन योजना के तहत बराल, परतापुर में नगर निगम 15 करोड़ की लागत से 7 हेक्टेयर जमीन में स्थायी गोशाला का निर्माण करेगा। यह बात शुक्रवार को अस्थायी गोवंशशाला का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने कही। उन्होंने बताया कि गोशाला की डीपीआर तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दी गई है।
नगर निगम ने अस्थायी गोशाला सूरजकुंड स्थित अपने डीपो, सूरज कुंड स्थित कांजी हाउस व अच्छरौडा में एक फैक्ट्री में बनाई है। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने नगर निगम अधिकारियों के साथ इन अस्थायी गोशालाओं का मुआयना किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन द्वारा कान्हा उपवन योजना प्रदेश के सभी जनपदों में चलाई जा रही है। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि गोवंशों को खुला छोड़ने वालों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
रह सकेंगे 650 गोवंश
बराल में में प्रस्तावित स्थायी गोशाला में करीब 650 गोवशों के रहने की व्यवस्था होगी। गोशाला के 7 में से 2 हेक्टेयर में गोवंशों के रहने की व्यवस्था, 4 हेक्टेयर में पशु चारा व चरने की व्यवस्था तथा 1 हेक्टेयर अलग से होगा। गोबर गैस प्लांट लगाया जाएगा। मिल्क पार्लर भी होगा। गाय के गोबर व मूत्र का भी सदुपयोग सुनिश्चित किया जायेगा। खाद भी बेची जाएगी।
तीन अस्थायी गोशाला में रह सकते हैं गोवंश
नगर आयुक्त मनोज चौहान ने बताया कि सूरज कुंड स्थित नगर निगम के डिपो के अंदर 1800 वर्ग मी में अस्थायी गोशाला बनाई गई हैं, जिसमें करीब 400 गोवंश के रहने की व्यवस्था है। जबकि कांजी हाउस में 50 और अच्छरौडा स्थित फैक्टरी में 150 गोवंश के रहने की व्यवस्था है। सभी अस्थायी गोशालाओं में पशु चिकित्सकों द्वारा दिन में 2 बार नियमित रूप से गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। गोवंशों को अच्छी गुणवत्ता का चारा दिया जा रहा है तथा गोबर को खाद व कंपोस्टिंग आदि में उपयोग किया जा रहा है। गोवंशों की नंबरिंग भी कराई जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/