{"_id":"66f99747f4cb05c14f0df086","slug":"meerut-18-organizations-of-brahmin-community-mobilized-to-get-justice-for-the-student-2024-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: छात्रा को न्याय दिलाने के लिए ब्राह्मण समाज के 18 संगठन लामबंद, योगी सरकार के मंत्री पर लगे गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: छात्रा को न्याय दिलाने के लिए ब्राह्मण समाज के 18 संगठन लामबंद, योगी सरकार के मंत्री पर लगे गंभीर आरोप
Sun, 29 Sep 2024 11:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:39 PM IST
सार
दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने पर किशोरी की आत्महत्या के मामले में ब्राह्मणों के संगठन एकजुट हो गए हैं। सभी ने एडीजी से मिलकर विधायक सोमेंद्र तोमर पर गंभीर आरोप लगाए और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
एडीएम कार्यालय पर रविवार रात हंगामा करते ब्राह्मण संगठनों के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बोले- ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने नाबालिग छात्रा को जान देने के लिए विवश करने वालों को संरक्षण दिया, दो पुलिस अधिकारियों ने परिवार पर समझौते का दबाव बनाया, सोमेंद्र ने नकारे आरोप
वीडियो वायरल होने पर किशोरी की आत्महत्या के मामले में परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए रविवार को ब्राह्मण समाज के 18 संगठन सड़क पर उतरे। पहले गांधी आश्रम, फिर एडीजी कार्यालय पर धरना दिया। ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर पर नाबालिग छात्रा को जान देने के लिए विवश करने वालों को संरक्षण देने और दो पुलिस अधिकारियों पर परिवार पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया। एडीजी ने सभी आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

एडीजी कार्याल पर धरना देते ब्राह्मण संगठन के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
गांधी आश्रम के पास स्थित परशुराम मंदिर में रविवार को ब्राह्मण समाज के संगठनों की बैठक हुई। जिसमें वीडियो वायरल होने पर जान देने वाली लोहियानगर थाना क्षेत्र की 11 वीं की छात्रा के परिजनों को भी बुलाया गया। परिजनों ने बताया कि बेटी की खुदकुशी करने से वह बेसुध थे और पुलिस ने कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। आरोपी पक्ष के लोगों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार करा दिया। बाद में मुकदमा दर्ज हुआ तो पीड़ित पर समझौते का दबाव बनाया गया। दो पुलिस अधिकारियों ने भी दबाव बनाया।
हंगामा करते लोगों को समझाने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
त्यागी-ब्राह्मण-भूमिहार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि इस मामले में कई आरोपी हैं, जिन्हें बचाने का प्रयास किया गया। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस ने पहले सिर्फ अंकुर कसाना को गिरफ्तार किया। दो अन्य आरोपियों को छोड़ दिया। जबकि मामले में चार आरोपी थे। अब आयुष कसाना और उज्ज्वल कसाना को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
परिजनों के मुताबिक एक आरोपी शादाब अभी फरार हैं। जब तक पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिलेगा, समाज चैन से नहीं बैठेगा। इसके बाद समाज के लोगों ने गांधी आश्रम चौराहे पर धरना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद यहां से एडीजी कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। लोगों ने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर रामकुमार शर्मा, मायाप्रकाश शर्मा, घनश्याम शर्मा, अरविंद शर्मा, अश्वनी कौशिक, प्रवीण वशिष्ठ, मनोज शर्मा, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
एडीजी ने आवास से बाहर आकर सुनी बात
नारेबाजी सुनकर एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर आवास से बाहर आए और समाज के लोगों की बात सुनी। समाज के लोगों ने परिवार को सुरक्षा प्रदान करने, थाना प्रभारी को निलंबित करने और विभागीय जांच कराने, सभी आरोपियों को मामले में नामजद करने, समझौते का दबाव बनाने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एडीजी ने सभी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया।

झोटा गैंग कर रहा युवतियों की जिंदगी बर्बाद
मांगेराम त्यागी ने कहा कि झोटा गैंग युवतियों की जिंदगी बर्बाद कर रहा है। इस गैंग में 30-35 युवक शामिल हैं। ये किशोरी और युवतियों को अपने जाल में फंसाते हैं। उनके अश्लील फोटो और वीडियो लेकर ब्लैकमेल करते हैं। कोई किशोरी या युवती इनकी बात नहीं मानती तो उनके फोटो और वीडियो वायरल कर समाज में बदनाम कर देते हैं। इस गैंग के सभी सदस्यों की गिरफ्तारी होनी चाहिए।

बेटियों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगा ब्राह्मण समाज
युवा ब्राह्मण समाज संगठन ट्रस्ट की बैठक बीएवी कॉलेज बुढ़ाना गेट में हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डॉ. ओपी शर्मा और मंडल अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि नाबालिग छात्रा का वीडियो वायरल कर उसे जान देने के लिए विवश करने से समाज में आक्रोश है। बेटियों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के मंत्री पुनीत शर्मा, जितेंद्र गौतम, सौरभ दिवाकर शर्मा, सतीश शर्मा, बाबूराम शर्मा, शैलेंद्र भारद्वाज, राजीव, राजू शर्मा, मनीष शर्मा, राजीव कौशिक, सौरभ शर्मा आदि मौजूद रहे।

मैं पीड़ित परिवार से मिला था, एसएसपी से की थी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, आरोप गलत : सोमेंद्र तोमर
ऊर्जा राज्यमंत्री व दक्षिण विधायक डा. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि जिस दिन घटना हुई, मैं मेरठ से बाहर था। मामले की जानकारी मिलने पर अगले दिन पीड़ित परिवार से मिला और एसएसपी से पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने और आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई के लिए कहा। कुछ लोग बिरादरी की राजनीति कर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।