फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 150 drunkards caught spilling jam on roads and cars, campaign will continue

मेरठ: सड़कों और कारों में जाम छलकाते 150 शराबी पकड़े, जारी रहेगा अभियान

Sun, 11 Aug 2024 03:39 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 11 Aug 2024 03:39 AM IST
सार

मेरठ पुलिस ने शहर भर में अभियान चलाकर जगह -जगह सड़कों पर और कारों में शराब पीते 150 लोगों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Meerut: 150 drunkards caught spilling jam on roads and cars, campaign will continue
लालकुर्ती थानाक्षेत्र में चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसएसपी के आदेश पर शनिवार शाम शहरभर में शराबियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 150 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में खुलेआम सड़क पर और गाड़ियों में शराब पीते हुए पकड़ा। थाने ले जाकर सभी आरोपियों का पुलिस अधिनियम की धारा-34 के तहत चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार रात आठ बजे से लेकर 10 बजे तक यह अभियान चलाया गया। टीपीनगर क्षेत्र में थाने के बराबर में, मेवला रेलवे फाटक, ट्रांसपोर्ट नगर, रोहटा रोड पर अभियान चलाया। इस दौरान 30 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन

लालकुर्ती क्षेत्र में थाना प्रभारी इंदु वर्मा ने इंडाना बार के पास अभियान चलाया। आसपास कई वाहनों को चेक किया गया। यहां 25 लोगों का चालान किया गया। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में दिल्ली रोड, बिजली बंबा बाईपास आदि क्षेत्रों में अभियान चलाकर 22 लोगों को पकड़ा गया। पल्लवपुरम में फेज दो, फेज एक, रुड़की रोड मिलन मॉल मॉडल शॉप, डिवाइडर रोड सर्विस रोड आदि पर शराब पीने वाले 18 लोगों को पुलिस पकड़कर थाने ले आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कंकरखेड़ा में शिव चौक, हाईवे के पास, दायमपुर, शोभापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में 10 लोगों का चालान किया गया।
इसके अलावा देहली गेट क्षेत्र में 24, कोतवाली में 15, लोहियानगर में 13 लोगों को पकड़ा गया। अन्य थाना क्षेत्र में भी ऐसे ही लोग दबोचे गए। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि सभी का पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत चालान कर दिया गया। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

शाम होते ही शराब की दुकानों के पास खूब छलकते हैं जाम
शहर में शराब की दुकानों के पास शाम होते ही सड़क पर जाम छलकने लगते हैं। कुछ लोग अपनी कार में बैठकर तो कुछ कार की छत पर बोतल रखकर शराब पीते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed