फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, 15 murders in western UP, Chief Minister Yogi Adityanan angry with rising crime

पश्चिमी यूपी में जंगलराज का सबूत 15 हत्याएं, अपराध के बढ़ते ग्राफ से मुख्यमंत्री योगी नाराज

Fri, 24 Aug 2018 09:48 PM IST
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 24 Aug 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
Meerut, 15 murders in western UP, Chief Minister Yogi Adityanan angry with rising crime
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

बीते डेढ़ माह में 15 हत्याएं। लूट और डकैती की 45 घटनाएं। इनमें लूट के विरोध में चार लोगों की हत्या हो चुकी है। छेड़छाड़ के विरोध में सरधना में छात्रा को आग लगा दी गई। जिले में छेड़छाड़, चेन और पर्स स्नैचिंग आम हो गई है। पुलिस वारदातों को फर्जी खोलने की फिराक में है। बढ़ते अपराधों और इस जंगलराज पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जता दी है। वहीं, डीजीपी ओपी सिंह ने मेरठ पुलिस से रिपोर्ट तलब कर ली है...

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश की कमान संभालते ही अफसरों को कानून व्यवस्था मजबूत बनाने और अपराधियों पर टूट पड़ने के निर्देश दिए थे। शुरुआत में पुलिस ने तेजी दिखाई। ताबड़तोड़ एनकाउंटर किए। मनचलों के खिलाफ अभियान चला। जिससे कानून व्यवस्था बेहतर हुई। लेकिन पुलिस के सुस्त पड़ते ही अपराधी फिर से हावी होने लगे हैं। मेरठ की बात करें तो पिछले 45 दिनों में हालात ज्यादा खराब हैं। एक सप्ताह से तो बदमाशों ने जैसे जिले में कोहराम मचा रखा है। 
विज्ञापन


हत्याओं का सिलसिला
टीपीनगर, ब्रह्मपुरी, परतापुर, लिसाड़ी गेट, नौचंदी में समेत जिले में हत्या के 15 केस दर्ज हैं। वहीं, खरखौदा में दंपति की हत्या, बाईपास पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकित राजवंशी और परतापुर में मेहरचंद हत्याकांड का खुलासा चुनौती बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जातीय संघर्ष की भी आग

वेस्ट यूपी के सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के बाद मेरठ में गंगानगर और सरधना में जातीय संघर्ष हो चुका है। इसको लेकर अभी भी तनावपूर्ण शांति बनी है। पुलिस अधिकारी इस पर नजर रखे हैं। 

महिलाओं के प्रति अपराध तेजी से बढ़ा 
महिलाओं के प्रति अपराध में भी तेजी आई है। शहर और देहात में बेटियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने के दौरान छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ रहा है। एंटी रोमियो स्क्वायड दिखावे भर का रह गया है। सरधना में सात साल की बच्ची, मवाना में 70 साल की महिला और नौचंदी में मासूम से दुष्कर्म के मुकदमे दर्ज हुए हैं। छात्राओं से छेड़खानी व महिलाओं से दुष्कर्म को लेकर हत्या तक हो रही हैं। सरधना में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों द्वारा छात्रा को घर में घुसकर जलाने का मामला सुलगता जा रहा है। 

डीजीपी ने की रिपोर्ट तलब
डीजीपी ओपी सिंह ने एक सप्ताह में हुए अपराधों की रिपोर्ट तलब की है। जिसमें हत्या का ग्राफ तीन गुना व लूट व महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ना बताया गया। हालांकि लूट की घटनाएं पुलिस रिकॉर्ड में कम दर्शायी हैं। रोजाना लूट होने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं हो रही, इसकी जानकारी भी मांगी गई है।

अपराधियों के खिलाफ मुहिम जारी है। एक सप्ताह में घटनाएं बढ़ी हैं। इक्का दुक्का छोड़कर हत्या की वारदातों में आरोपी जेल भेजे हैं। लुटेरों की तलाश में क्राइम ब्रांच और पुलिस लगी है। जल्द ही सभी घटनाएं खुल जाएंगी। -राजेश पांडेय, एसएसपी 

लूटपाट...आम बात
शहर और देहात में रोजाना लूटपाट जैसे आम बात हो गई है। पिछले एक सप्ताह में तो इसका तेजी से ग्राफ चढ़ा है। बकरीद से पहले परीक्षितगढ़ में एक रात में लूट की एक के बाद एक नौ वारदात हुईं। जिसमें सात लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार आधी रात मवाना में पेट्रोल पंप पर डाका डाला गया। बदमाशों ने गार्ड को पीटकर अधमरा कर दिया और उसकी बंदूक भी लूटकर ले गए। शहर में रोजाना पर्स, मोबाइल और चेन स्नैचिंग हो रही है। चार दिनों में शहर में इस तरह की 18 वारदात हो चुकी हैं। महिलाएं सड़कों पर चलने से डरने लगी हैं। पुलिस स्नैचिंग की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कर रही। पुलिस का ज्यादा फोकस छुपाने पर लगा है। इससे पहले पॉश और वीआईपी इलाके में डकैती और लूट की वारदात हो चुकी हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed