फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 12 lakh cash and jewelery stolen from builder's house in broad daylight, see CCTV footage

Meerut : बिल्डर की कोठी से दिनदहाड़े 12 लाख कैश और थैला भरकर जेवर चोरी, देखें सीसीटीवी फुटेज

Sun, 29 Sep 2024 12:15 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 29 Sep 2024 12:15 AM IST
सार

बाइक पर दो चोर आए। एक गेट फांदकर कोठी के अंदर चला। बाइक सवार चला गया। बाइक सवार चोर दोबारा आया तो कोठी के अंदर गया चोर गेट कूदकर बाहर आया और फिर दोनों फरार हो गए। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है।

विज्ञापन
Meerut: 12 lakh cash and jewelery stolen from builder's house in broad daylight, see CCTV footage
गेट फांदकर कोठी में घुसता चोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेस्ट एंड रोड पर बंगला नंबर-210 बी में शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने बिल्डर के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी अलमारी के ताले तोड़कर 12 लाख रुपये की नकदी, सोने चांदी के आभूषण व सामान लेकर फरार हो गए। बाइक सवार दो आरोपी सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

 

बंगला नंबर 210 बी में बिल्डर राजीव सिंहल परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे राजीव सिंहल पत्नी डिंपल सिंहल और कार चालक मलियाना निवासी सोनू के साथ वृंदावन दर्शन करने गए थे। घर पर बेटे पार्थ सिंहल और छह वर्षीय छोटे बेटे को छोड़कर गए थे। शाम करीब चार बजे पार्थ सिंहल अपने छोटे भाई को कोठी के सामने एक परिचित के घर में छोड़कर साइट देखने के लिए चले गए थे। इस बीच घर पर काम करने वाली घरेलू सहायिका आई और कोठी के सामने से चाबी ली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। घरेलू सहायिका ने पार्थ को फोन कर जानकारी दी। पार्थ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने अपने पिता राजीव सिंहल को फोन पर घटना के बारे में बताया। इसके बाद वह वृंदावन से मेरठ रवाना हो गए है। फिलहाल पुलिस को 12 लाख रुपये चोरी की रकम बताई गई है। इसके अलावा आभूषण और अन्य सामान चोरी हुआ है। मेरठ लौटकर राजीव सिंहल और उनकी पत्नी डिंपल सिंहल पुलिस को सामान की सूची सौंपेंगे।
 
विज्ञापन

गेट फांदकर घुसा बाइक पर आया चोर
चार बजे पार्थ घर से निकले थे। फुटेज में दिख रहा है कि बाइक पर सवार होकर दो चोर वहां पहुंचे। एक आरोपी तेजी से गेट फांदकर कोठी में घुस गया। जबकि दूसरा बाइक लेकर चला गया। बंगले में घुसे आरोपी के हाथ में एक थैला दिख रहा है। आशंका है कि थैले में ताला तोड़ने के औजार व मास्टर चाबी थी। बाद में दूसरा आरोपी बाइक लेकर लौटता है और बंगले से निकलकर आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गया। आरोपियों ने लगभग एक घंटे के बीच वारदात की।
 

फुटेज से करा रहे पहचान
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed