फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 10 year old girl student beaten by Madrasa director with electric wire, even got injury on her genital

Meerut: 10 साल की छात्रा को मदरसा संचालिका ने बिजली के तार से पीटा, चोटों से लाल हुआ शरीर

Mon, 20 Jan 2025 10:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 20 Jan 2025 10:05 PM IST
सार

परिजनों का कहना है कि छात्रा को एक ब्रेसलेट पड़ा मिला था, जिसे उसने उठा लिया था। इसी बात पर मदरसे की संचालिका ने उसे बुरी तरह पीटा। 

विज्ञापन
Meerut: 10 year old girl student beaten by Madrasa director with electric wire, even got injury on her genital
minor girl (demo) - फोटो : freepik

विस्तार

एक मदरसा संचालिका ने ब्रेसलेट उठाने पर 10 वर्षीय छात्रा को बिजली के तार से बुरी तरह पीटा। छात्रा की पीठ समेत शरीर पर कई जगह निशान पड़ गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा के चाचा दानिश ने बताया कि उनकी भतीजी मरियम पास के एक मदरसे में उर्दू पढ़ने जाती है। रविवार को वह मदरसे में गई थी। उसने वहां चप्पलों के बीच एक ब्रेसलेट पड़ा देखा। मरियम ने ब्रेसलेट उठाकर अपने पास रख लिया। आरोप है कि ब्रेसलेट उठाने को लेकर मदरसे की संचालिका ने गाली-गलौज करते हुए मरियम को बिजली के तार से बुरी तरह पीटा। पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि शिकायत पर आरोपी संचालिका को थाने बुलाया गया था। बाद में पीड़ित पक्ष ने लिखकर दे दिया कि उन्हें इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed