फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   medical store owners shut down home delivery of medicines in mawana by Angered by police action

मेरठ: मवाना में पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर मेडिकल स्टोर मालिकों ने बंद की दवाइयों की होम डिलीवरी

Fri, 10 Apr 2020 03:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 10 Apr 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
medical store owners shut down home delivery of medicines in mawana by Angered by police action
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala

मेरठ से सटे मवाना में शुक्रवार दोपहर मेडिकल स्टोर मालिकों ने ड्रग्स एसोसिएशन के जनरल सेकेट्री के साथ की गई पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए क्षेत्र में दवाइयों की होम डिलीवरी को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच और मामले की जांच पड़ताल की। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लाॅकडाउन के दौरान दवाई की होम डिलीवरी करा रहा है। शुक्रवार को पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर यहां दवाइयों की होम डिलीवरी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई।
विज्ञापन


आरोप है कि दवाओं की होम डिलीवरी कराने के संबंध में ड्रग्स एसोसिएशन के जनरल सेकेट्री मुकुल कुमार रस्तोगी के साथ पुलिस ने मारपीट कर दी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मेडिकल स्टोर मालिकों में रोष फैल गया और दवाओं की होम डिलीवरी पर रोक लगाते हुए सभी मेडिकल स्टोर्स बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। वहीं पुलिस का कहना है कि ड्रग्स एसोसिएशन के जनरल सेकेट्री के साथ कोई मारपीट नहीं की गई है। पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से सच्चाई पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।


ड्रग्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी मुकुल कुमार रस्तोगी के साथ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर मवाना नगर के सारे मेडिकल स्टोर अनिश्चितकाल तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। सारी होम डिलीवरी रोक दी गई है जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी मवाना प्रशासन की है। - रजनीश कौशल, महामंत्री, केमिस्ट ड्रगिस्ट एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed