{"_id":"5f639832b641ec21b8421e54","slug":"medical-store-owner-shot-dead-in-muzaffarnagar-district-accused-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: मेडिकल स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या, फायरिंग करते हुए फरार हुए हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: मेडिकल स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या, फायरिंग करते हुए फरार हुए हमलावर
Thu, 17 Sep 2020 10:39 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 17 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गुरुवार देर रात भोपा थानाक्षेत्र के गांव मोरना में बदमाशों ने मेडिकल स्टोर मालिक को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में परिजन घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में गुरुवार देर रात्रि में बदमाशों ने मेडिकल स्टोर मालिक अनुज कर्णवाल 40 पुत्र स्वर्गीय डॉक्टर सुशील को गोली मार दी। सिर में दो गोली लगने से अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
बताया गया कि अनुज मेडिकल स्टोर बंद कर अपने घर में गए थे, तभी हमलावरों ने घर में घुसकर उनको गोली मारी। गंभीर हालत में उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। फिलहाल परिजन निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/