फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   medical

Meerut News: मेडिकल में सरकारी पैरामेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में

Thu, 07 Mar 2024 06:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
medical
मेडिकल में सरकारी पैरामेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में
विज्ञापन


- डेढ़ साल पहले भेजा गया था प्रस्ताव

- 10 कोर्सों की मिलनी थी डिग्री-डिप्लोमा

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिले को एक पैरामेडिकल कॉलेज मिलने की उम्मीद ठंडे बस्ते में चली गई है। इसमें पैरामेडिकल से सम्बंधित 10 कोर्सों की पढ़ाई होनी थी। इनमें पांच कोर्स डिग्री के और पांच डिप्लोमा के थे। इसे एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज परिसर में ही थाने के पास पड़ी खाली जमीन में बनाने का प्रस्ताव तैयार कर प्राचार्य डॉ आरसी गुप्ता ने शासन को डेढ़ साल पहले भेजा था, लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिली है।
प्रदेश के अस्पतालों में पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के चलते उपकरण होते हुए तमाम तरह की जांच और दूसरी चिकित्सा सुविधाएं लोगों को नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए पैरामेडिकल कॉलेज की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करके शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ आरसी गुप्ता ने बताया कि पैरामेडिकल कॉलेज के लिए भूमि उपलब्ध है। सरकार को सिर्फ बिल्डिंग बनानी है। मंजूरी मिले तो मेरठ का यह विशेष तौर पर पैरामेडिकल के लिए पहला सरकारी कॉलेज होगा। इसके बिल्डिंग निर्माण के लिए करीब 18 करोड़ 82 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसमें 28 कमरें होंगे। 560 सीटें होंगी। कोशिश थी कि शासन से मंजूरी और बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन अभी तक इस पर बात आगे नहीं बढ़ सकी है। फिलहाल कोई उम्मीद भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

====
यह है प्रस्ताव

डिग्री कोर्स सीट
बीएमएलटी 100
बीआरआईटी 50
बी.ऑप्टोमेट्री 50
बी. स्पीच एंड हियरिंग 40
बी. साइकोथैरेपी 60

डिप्लोमा कोर्स सीट
ऑपरेशन टेक्नीशियन 100
कार्डियक टेक्नीशियन 40
डायलिसिस टेक्नीशियन 40
आईसीयू टेक्नीशियन 40
डेंटल हायजेनिस्ट 40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed