{"_id":"694e9be8df780c0f0a0a11bf","slug":"medical-experts-made-students-aware-of-first-aid-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104260-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चिकित्सा विशेषज्ञों ने छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा के प्रति किया जागरूकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चिकित्सा विशेषज्ञों ने छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा के प्रति किया जागरूकता
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा के प्रति जागरूक करते चिकित्सा विशेषज्ञ स्रो
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में प्राथमिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की टीम ने छात्र-छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा से संबंधित जानकारी दी।
डॉ. शाह आलम ने कहा कि दुर्घटना, हृदयाघात, जलन, रक्तस्राव, सर्पदंश, बेहोशी जैसी स्थितियों में समय पर दी गई प्राथमिक चिकित्सा जीवनरक्षक सिद्ध हो सकती है। उन्होंने प्राथमिक उपचार के मूल सिद्धांत, प्राथमिक चिकित्सा किट की उपयोगिता, साफ-सफाई, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम तथा मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को सीपीआर, घावों की सफाई, पट्टी बांधने की विधि, जलन एवं फ्रैक्चर की स्थिति में किए जाने वाले तात्कालिक उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
आयुष विभाग की डॉ. प्रेरणा ने कहा कि छात्राओं को अपने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस अवधि में छात्राओं को संक्रमण का खतरा बना रहता है, जिसे हम स्वच्छता के जरिए टाल सकते हैं। छात्राओं को अपना विशेष ख्याल रखना और खान-पान, नियमित व्यायाम करने पर बल दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम द्वारा छात्राओं को कैल्शियम, आयरन, विटामिन, फोलिक एसिड आदि आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गई। डॉ. मोनू सिंह ने कहा कि ऐसे व्याख्यान समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करते हैं और आपात स्थितियों में आत्मनिर्भर बनाते हैं।
विज्ञापन
संचालन डॉ. मनोज आर्य के द्वारा किया गया। प्राचार्य विनीता राठी ने छात्रों को स्वच्छ रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर महाविद्यालय में डाॅ. समता तोमर, डॉ. विजय वीर सिंह, डॉ. दिशांत सिंह और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।