{"_id":"6acfa96d7ea154ed8b0cb51b","slug":"medical-college-me-laga-raktdan-shivir-meerut-news-c-14-1-mrt1005-1330512-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेडिकल कॉलेज के रक्तदान शिविर में 102 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेडिकल कॉलेज के रक्तदान शिविर में 102 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के रक्तदान शिविर में 102 लोगों ने किया रक्तदान
महिला रक्तदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, डीएम और एसएसपी ने किया उद्घाटन
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के रक्तकेंद्र की ओर से बुधवार को मेरठ बार एसोसिएशन और रोटरी क्लब मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया गया। पंडित नानक चंद सभागार में आयोजित शिविर में 102 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इसमें महिला रक्तदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ ने फीता काटकर किया। इस दौरान मेरठ बार एसोसिएशन और रोटरी क्लब के सदस्यों ने रक्तदान कर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव मनोज सिंघल, अनुज कुमार शर्मा, परवेज आलम और मोंटू चिकारा ने शिविर के आयोजन में सहयोग किया।
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की रक्तकेंद्र प्रभारी डॉ. प्रिया गुप्ता ने बताया कि शिविर में कुल 102 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सकती है। इसके लिए लोगों को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डेंटल विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अनामिका, मेडिकल ऑफिसर डॉ. सिद्धार्थ गर्ग और रक्तकेंद्र व रोटरी क्लब के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं का आभार जताया और रक्तदान को मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।