फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   medical college foundation day today

मेडिकल कॉलेज का स्थापना दिवस आज

Tue, 28 Jan 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
medical college foundation day today
मेरठ। मेडिकल कॉलेज का 54वां स्थापना दिवस मंगलवार को मनाया जाएगा। इसकी स्थापना सन् 1966 में तत्कालीन मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्त ने की थी। यहां से अब तक 7245 विद्यार्थी एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं। इनमें से 3177 ने स्नातकोत्तर और 27 ने डीएम एंडोक्राइनोलॉजी की डिग्रियां प्राप्त की हैं। कई डॉक्टर विदेशों में भी यहां का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह प्रदेश का एकमात्र राजकीय मेडिकल कॉलेज है, जहां डीएम एंडोक्राइनोलॉजी पाठ्यक्रम उपलब्ध है। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बरेली रुहेलखंड विवि के कुलपति प्रो. अनिल कुमार शुक्ला और एम्स के प्रो. अशोक देवरारी होंगे। विशिष्ठ अतिथि सीसीएसयू के कुलपति प्रो. एनके तनेजा होंगे। इस दौरान 150 से ज्यादा एमबीबीएस स्टूडेंट्स, चिकित्सकों आदि को अवार्ड दिए जाएंगे।
विज्ञापन

चिकित्सकों के 81 पद चल रहे रिक्त
इस महाविद्यालय में चिकित्सकों के 81 पद रिक्त हैं। जिनके अभाव में भी महाविद्यालय और चिकित्सालय की व्यवस्था सुचारु चलाने में कठिनाई होती है। यहां 199 पद स्वीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द बनेगा स्किल डेवलपमेंट सेंटर
भारत सरकार की केंद्र पोषित योजना के तहत यहां स्किल डेवलपमेंट सेंटर एवं बर्न यूनिट बनाई जा रही है। एमसीआई के मानकों को पूर्ण करने के लिए तीन नए लेक्चर थियेटर और वृहद केंद्रीय पुस्तकालय का निर्माण कराया जा रहा है। टीबी के मरीजों के लिए लैब तैयार है, टेस्ट भी शुरू हो गए हैं। इससे 11 जिलों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed