फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meda will build roads with 400 crores in Meerut city

विकास की रफ्तार तेज: मेरठ में मेडा बिछाएगा 400 करोड़ से सड़कों का जाल, शहर की बदल जाएगी तस्वीर

Sat, 16 Mar 2024 11:12 AM IST
कपिल kapil संकल्प रघुवंशी, अमर उजाला, मेरठ
संकल्प रघुवंशी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 Mar 2024 11:12 AM IST
सार

Meerut News : उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में विकास की रफ्तार तेज हो रही है। अब मेडा 400 करोड़ से शहर में सड़कों का जाल बिछाएगा। तेजी से हो रहे विकास से शहर की तस्वीर ही बदल जाएगी।

विज्ञापन
Meda will build roads with 400 crores in Meerut city
मेरठ में बिछेगा सड़कों का जाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ महायोजना 2031 लागू होने के साथ शहर का विस्तार हो गया है। पहले जहां 500 वर्ग किलोमीटर में मेडा का विकास क्षेत्र था वो अब बढ़कर 1043 वर्ग किलोमीटर जा पहुंचा है। डिस्ट्रिक्ट रोड प्लान के तहत मेडा करीब 400 करोड़ से सड़कों का जाल बिछाएगा, इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन

मेडा ने पूरे शहर की कॉलोनियों और सघन आबादी वाले बाहरी क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए रोड प्लान तैयार किया है। हाल ही में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. ने समीक्षा बैठक में डिस्ट्रिक्ट रोड प्लान तैयार करने के निर्देश थे। इसके लिए मेडा को नोडल बनाते हुए लोक निर्माण विभाग को इन मार्ग के निर्माण का जिम्मा दिया था। इसी के तहत मेडा 28 सड़कें बनाएगा जो विभिन्न कॉलोनियों को मुख्य मार्ग से जोड़ेगा। गढ़ रोड, हापुड़ रोड, रुड़की रोड, मवाना रोड, दिल्ली रोड, बागपत रोड से ये मार्ग मिलेंगे। नियोजन विभाग ने इसका डिजाइन तैयार कर लिया है। केंद्र सरकार से विशेष फंड के अंतर्गत 168 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं, अब मेडा के विस्तारित क्षेत्र के अंतर्गत देहात और शहर को जोड़ने के लिए 400 करोड़ से सड़कों का जाल बिछाया जाएगा।

विज्ञापन

 

80 करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम शुरू

मेडा मवाना रोड को किला रोड से जोड़ने के लिए करीब पौने दो किलोमीटर लंबी सड़क पर पेडेस्ट्रेन फ्रेंडली स्ट्रीट के रूप में विकसित कर रहा है। मेडा ने अवस्थापना निधि से करीब 15 करोड़ का बजट निर्धारित किया था लेकिन 17.5 करोड़ की ग्रांट मिल जाने के बाद अब इस धनराशि से मेडा पेडेस्ट्रेन फ्रेंडली स्ट्रीट का काम करेगा। वहीं अवस्थापना निधि के बजट से अन्य विकास कार्य होंगे। इसी के साथ एक करोड़ से सिटी फोरेस्ट, 7 करोड़ से क्रांति धरा पार्क, 12 करोड़ से मेरठ मंडपम, गंगोल तीर्थ पर दो करोड़ से वाटर रीचार्ज प्लांट आदि के लिए काम शुरू कर दिया गया है। इनके लिए कुछ में टेंडर हो गए हैं और कुछ में मौके पर काम भी चालू हो गया है। दिल्ली रोड को वेदव्यासपुरी होते हुए एनएच-58 पर जोड़ने के लिए 30 करोड़ का एस्टीमेट है लेकिन अभी टाउन प्लानिंग स्कीम (टीपीएस) के तहत हुडको किसानों से वार्ता करेगी।

ये मुख्य सड़कें बनेंगी
 

- 12 करोड़ 61 लाख से परतापुर बायपास से घाट रोड का निर्माण कार्य।

- 10 करोड़ 27 लाख से मेरठ रुड़की बाईपास अपोजिट सुशांत सिटी घाट रोड का निर्माण।

- 13 करोड़ 9 लाख से ग्राम मसूरी से लावड़ तक जाने वाली 24 मीटर चौड़ी करीब 5.30 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण।

- बड़ौत रोड को शामली रोड तक मिलाने के लिए 24 मीटर चौड़ी और करीब सात किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण।

- 7 करोड़ 31 लाख से 24 मीटर चौड़ी और 4.86 किलोमीटर लंबी किला परीक्षितगढ़ को अबू नाल 2 के जरिए गढ़ रोड तक मिलने के लिए सड़क का निर्माण।

- 5 करोड़ 19 लाख से हापुड रोड ग्राम फफूंडा से ग्राम पिपली खेड़ा तक 24 मीटर चौड़ी 2.42 किलोमीटर सड़क का निर्माण।

- 7 करोड़ 25 लाख से 24 मीटर चौड़ी और 2.96 किलोमीटर लंबी ग्राम गंगोल से बिजली बंबा बाईपास तक सड़क का निर्माण।

- 5 करोड़ 19 लाख से ग्राम गंगोल से ग्राम नरहेड़ा तक 2.33 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य।

- 4 करोड़ 33 लाख से रोशनपुर डोरली से लावड़ रोड तक 1.6 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य।

- 6 करोड़ 93 लाख से मेरठ रोड की बाईपास से सेंट्रल डिस्टलरी एवं ब्रेवरीज तक 24 मीटर चौड़ी और 2.58 किलोमीटर लंबी सड़क वाया आबू नाला 2 का निर्माण कार्य।

- 7 करोड़ 21 लाख से मेरठ बिजनौर रोड वाया ग्राम फिटकरी का 24 मीटर चौड़ी सड़क का 3 किलोमीटर का निर्माण कार्य।

- 10 करोड़ 9 लाख से वेद व्यास पुरी को दिल्ली रोड तक 1.18 किलोमीटर तथा 24 मीटर सड़क का निर्माण कार्य।

विज्ञापन

शहर की बदल जाएगी तस्वीर

मेरठ ऐतिहासिक व पौराणिक शहर है। शहर को उसके गौरव का अहसास कराने को प्लानिंग की गई है। महा योजना 2031 लागू होने के बाद अब प्राधिकरण का विस्तारित क्षेत्र देहात तक पहुंच गया है। ऐसे में देहात और शहर को मिलाने के लिए करीब 400 करोड़ से सड़कों का निर्माण होगा। - अभिषेक पांडेय, उपाध्यक्ष, मेडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed