{"_id":"5e26114f8ebc3e8d43048171","slug":"meat-being-exported-from-the-seal-factory-meerut-news-mrt464906860","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील का आरोप : सील फैक्टरी से निर्यात हो रहा मीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील का आरोप : सील फैक्टरी से निर्यात हो रहा मीट
विज्ञापन
सील फैक्टरी से मीट निर्यात करने का आरोप
मेरठ। हापुड़ रोड स्थित अल्लीपुर में अल-कैफ इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के सील होने के बाद भी मीट निर्यात होने का मामला एडवोकेट संदीप पहल ने सोमवार को प्रेसवार्ता में रखा। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजय सिंह समेत अन्य अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगा छूट देने की बात कही। बताया कि सील लगने के बाद से अभी तक 45 हजार क्विंटल मीट निर्यात हो चुका है। उन्होंने प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी भूदेव सिंह द्वारा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दिए गए पत्रांक का हवाला देते हुए कहा कि उसमें अल-कैफ इंडस्ट्रीज प्रा. लि. को डेढ़ वर्ष से बंद होना बताया गया। पैकेजिंग कार्य भी नहीं हो रहा है। उन्होंने रोग नियंत्रण और प्रक्षेत्र पशुपालन के निदेशक डॉ. एएन सिंह पर भी आरोप लगाए। कहा कि पद का दुरुपयोग कर उन्होंने डॉ. अजय सिंह की मांस सैंपलिंग और प्रमाणन की ड्यूटी लगा दी। संदीप पहल ने मामले में सभी संलिप्त लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत राज्यपाल, मुख्यमंत्री तक पहुुंचा दी गई है।