फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MDA will be given 10 carore to nagar nigam

आज दस करोड़ रुपये नगर निगम को देगा एमडीए

Tue, 04 Feb 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
MDA will be given 10 carore to nagar nigam
मेरठ।
विज्ञापन

20 वर्षों से नगर निगम और एमडीए के बीच पिस रहे लोगों को राहत मिल गई है। बीते बुधवार को एमडीए और नगर निगम के बीच सैद्धांतिक रूप से दस कॉलोनियों को हस्तांतरित करने पर सहमति बन गई थी। इन कॉलोनियों में अब सभी विकास कार्य नगर निगम की ओर से कराए जाएंगे। एमडीए को कॉलोनियों के हस्तांतरण के लिए नगर निगम को 172 करोड़ रुपये देने हैं। पहली किस्त के रूप में मंगलवार को एमडीए दस करोड़ रुपये अभिलेखों के साथ नगर निगम को देगा। इसके लिए एमडीए सभागार में सुबह 11 बजे बैठक होगी।

पिछले पांच माह से एमडीए और नगर निगम के बीच कॉलोनियों के हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू की गई थी। सभी कॉलोनियों में जाकर सर्वे कराया गया था। मंगलवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी दोनों विभागों को इस मामले पर जल्द सहमति बनाने के निर्देश दिए थे। इन प्रमुख कॉलोनियों में कई हजार लोग रहते हैं। इसमें श्रद्धापुरी, पल्लवपुरम, डिफेंस कॉलोनी, पांडवनगर, गंगानगर, रक्षापुरम, सैनिक विहार, वेदव्यासपुरी, मेजर ध्यानचंद नगर की कॉलोनियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed