फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MDA officials sealed five illegal meat plants with heavy police force

मेरठ में एमडीए अधिकारियों की बड़ी कार्रवाई, पांच अवैध मीट प्लांटों को किया सील

Sat, 17 Aug 2019 04:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 17 Aug 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
MDA officials sealed five illegal meat plants with heavy police force
अवैध मीट प्लांट सील करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ विकास प्राधिकरण यानी एमडीए की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव अल्लीपुर, हापुड़ रोड स्थित पांच अवैध मीट प्रोसेसिंग व रैंडरिंग प्लांट सील कर दिए। सील लगाने के दौरान फैक्टरी मालिकों ने टीम का विरोध करते हुए एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। वहीं टीम ने कुछ ही मिनट के अंदर कार्रवाई पूरी कर दी। 
विज्ञापन


हापुड़ रोड़ पर गांव अल्लीपुर में पिछले 15 वर्ष में एक-एक कर मीट फैक्टरियों का बड़ा साम्राज्य खड़ा हो गया। एमडीए की सीमाओं का विस्तार हुआ तो ये सभी फैक्टरियां एमडीए क्षेत्र में आ गयीं। 
विज्ञापन


बागपत: हथियारों व हैंड ग्रेनेड के साथ युवक की वायरल तस्वीरों का सामने आया सच, तमंचा व कारतूस बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी एमडीए ने अवैध रुप से चल रही 11 मीट फैक्टरियां, रैंडरिंग प्लांट व मुर्गी दाना प्लांट सभी को सील कर दिया था। लेकिन बाद में फैक्ट्री संचालकों ने सैटिंग कर कई फैक्टरियों को दोबारा संचालित कर दिया था। वहीं शनिवार को एमडीए अधिकारी मौके पर पहुंचे, फैक्टरियों पर सील लगाई और अवैध निर्माण के पोस्टर चस्पा कर दिए। 

एमडीए के जोनल धीरज सिंह, मनोज सिंह व ओमकार सिंह सहित पूरी टीम पुलिस बल की मौजूदगी में गांव अल्लीपुर स्थित यूनिवर्सल इंडिया एग्रो फूडस जोकि रैंडरिंग प्लांट है उस पर पहुंचे व कुछ मिनट में ही अंदर फैक्ट्री के गेट को सील कर दिया। इसके बाद बारी-बारी से स्टेंडर्ड फूड प्रोटीन, पिपलीखेड़ा, मेसर्स अलहवीव फूड्स प्रोसेसिंग प्लांट, मे. के.के. फूड्स समेत सभी पांच अवैध मीट प्लांटों को सील कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed