मेरठ में एमडीए अधिकारियों की बड़ी कार्रवाई, पांच अवैध मीट प्लांटों को किया सील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ रोड़ पर गांव अल्लीपुर में पिछले 15 वर्ष में एक-एक कर मीट फैक्टरियों का बड़ा साम्राज्य खड़ा हो गया। एमडीए की सीमाओं का विस्तार हुआ तो ये सभी फैक्टरियां एमडीए क्षेत्र में आ गयीं।
बागपत: हथियारों व हैंड ग्रेनेड के साथ युवक की वायरल तस्वीरों का सामने आया सच, तमंचा व कारतूस बरामद
पहले भी एमडीए ने अवैध रुप से चल रही 11 मीट फैक्टरियां, रैंडरिंग प्लांट व मुर्गी दाना प्लांट सभी को सील कर दिया था। लेकिन बाद में फैक्ट्री संचालकों ने सैटिंग कर कई फैक्टरियों को दोबारा संचालित कर दिया था। वहीं शनिवार को एमडीए अधिकारी मौके पर पहुंचे, फैक्टरियों पर सील लगाई और अवैध निर्माण के पोस्टर चस्पा कर दिए।
एमडीए के जोनल धीरज सिंह, मनोज सिंह व ओमकार सिंह सहित पूरी टीम पुलिस बल की मौजूदगी में गांव अल्लीपुर स्थित यूनिवर्सल इंडिया एग्रो फूडस जोकि रैंडरिंग प्लांट है उस पर पहुंचे व कुछ मिनट में ही अंदर फैक्ट्री के गेट को सील कर दिया। इसके बाद बारी-बारी से स्टेंडर्ड फूड प्रोटीन, पिपलीखेड़ा, मेसर्स अलहवीव फूड्स प्रोसेसिंग प्लांट, मे. के.के. फूड्स समेत सभी पांच अवैध मीट प्लांटों को सील कर दिया।