फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MDA board meeting again postponed

एमडीए की बोर्ड बैठक फिर स्थगित

Fri, 29 Jan 2021 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
MDA board meeting again postponed
मेरठ। किसान आंदोलन में हुई हिंसा का असर सरकारी कामकाज पर भी दिखाई दिया। एमडीए की इस वर्ष की पहली बोर्ड बैठक को स्थगित करना पड़ा। एक दिन पहले ही एजेंडे के साथ एमडीए अधिकारियों ने बैठक की तैयारियों को पूरा कर लिया था, लेकिन अचानक बृहस्पतिवार सुबह 10.30 बजे बोर्ड बैठक के स्थगित करने की सूचना एमडीए अधिकारियों को कमिश्नर कार्यालय से दी गई। यूपी गेट में किसानों के जमावड़े के चलते कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम के व्यस्तता के चलते बैठक को टालना पड़ा।
विज्ञापन

इस महीने में दो बार बैठक को स्थगित करना पड़ा है। पहले मुरादनगर में श्मशान घाट में हुए हादसे की वजह से बैठक को टालना पड़ा था। एमडीए की तरफ से बोर्ड बैठक के लिए 17 प्रस्तावों को तैयार किया गया था। इसमें हवाई पट्टी से प्रभावित हुए आवंटियों को अलग आवास देने सहित कई प्रमुख मामले बोर्ड बैठक में रखे जाने थे। अब अगली बोर्ड बैठक के लिए कोई तिथि तय नहीं की गई है। वहीं अवस्थापना बैठक का भी अभी एमडीए की तरफ से फाइनल नहीं हो पा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed