फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mbbs copy scam case: Contempt petition filed against University

एमबीबीएस प्रकरण: फिर से हाईकोर्ट पहुंचे छात्र, विवि के खिलाफ अवमानना याचिका दायर

Sat, 05 Sep 2020 10:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 05 Sep 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
Mbbs copy scam case: Contempt petition filed against University
सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला

एमबीबीएस के 12 छात्रों का रिजल्ट रद्द किए जाने के मामले में छात्रों की तरफ से हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर कर दी गई है। नकल के आरोप में पकड़े जाने के बाद इन छात्रों ने हाईकोर्ट के आदेश पर परीक्षा दी थी।

विज्ञापन


सीसीएसयू प्रशासन की तरफ से मुजफ्फरनगर के कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें आरोप था कि नौ जुलाई 2019 को एमबीबीएस की सेमेस्टर एवं सप्लीमेंट्री परीक्षा के दौरान मुजफ्फरनगर के जैन कन्या डिग्री कॉलेज में 12 छात्र सामूहिक नकल करते पकड़े गए। ये इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल कर रहे थे। परीक्षा समिति की बैठक में सभी छात्रों को यूएफएम की श्रेणी में डालते हुए उस वर्ष की परीक्षा निरस्त कर अगले दो साल तक परीक्षा में बैठने से रोक दिया था।
विज्ञापन


वहीं छात्र इस मामले में हाईकोर्ट से परीक्षा में शामिल होने का आदेश ले आए थे, जिसके बाद विवि प्रशासन को इन छात्रों को परीक्षा दिलानी पड़ी थी। विवि प्रशासन की बैठक में इन छात्रों का रिजल्ट रोकने के आदेश दिए थे। इस मामले में जुलाई में सामने आया था कि गोपनीय कार्यालय से इन सभी का रिजल्ट जारी कर दिया था। विवि प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश पर परीक्षा कराई। वहीं होईकोर्ट ने बिना किसी आदेश के रिजल्ट जारी किए जाने पर कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए सभी का रिजल्ट रद्द कर दिया था। अब इस मामले में इन छात्रों की तरफ से रिजल्ट रोके जाने पर हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: महिला की हत्या का खुलासा, पति निकला कातिल, ये रही वारदात के पीछे की बड़ी वजह

विधिक राय के बाद हुई थी कार्रवाई
विवि ने इन छात्रों का रिजल्ट रद्द करने से पहले विवि के वकील से विधिक राय ली थी। ऐसे में अगर विवि को अवमानना का मामला झेलना पड़ा तो इसमें वकील की राय पर सवाल खड़े हो जाएंगे। आखिर ऐसे गंभीर मामले में किस तरह से विधिक राय दी गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed